फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: People were surprised to see the drone show, saw a live depiction of the churning of the

Mahakumbh : ड्रोन शो देखकर अचंभित हुए लोग, आकाश में देखा समुद्र मंथन का जीवंत चित्रण

Fri, 24 Jan 2025 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 09:07 PM IST
सार

महाकुंभ में 144 वर्षों बाद विशेष संयोग में प्रदेश के सबसे बड़े ड्रोन शो का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार देर शाम आकाश में समुद्र मंथन का जीवंत चित्रण देखा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 2,500 ड्रोन का विशाल शो शनिवार और रविवार को भी दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Mahakumbh: People were surprised to see the drone show, saw a live depiction of the churning of the
महाकुंभ में ड्रोन शो का अद्भुत दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में 144 वर्षों बाद विशेष संयोग में प्रदेश के सबसे बड़े ड्रोन शो का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार देर शाम आकाश में समुद्र मंथन का जीवंत चित्रण देखा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 2,500 ड्रोन का विशाल शो शनिवार और रविवार को भी दिखाया जाएगा। आकाश नीली रोशनी से जगमगा उठा और रंग बिरंगे धार्मिक प्रतीकों की अद्भुत छटा प्रस्तुत की गई।

विज्ञापन


महाकुम्भ क्षेत्र सेक्टर-7 में ड्रोन शो का शुभारंभ शंख ध्वनि के साथ हुआ। महाकुंभ की गाथा को अनोखे रूप में प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने समुद्र मंथन के महाकाव्य को आकाश के विशाल कैनवास पर जीवंत होते देखा। 
विज्ञापन


महाकुंभ के इस पवित्र अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान का महत्व अनमोल है। गंगा, यमुना और सरस्वती की मिलन स्थली में मनुष्य को आत्मा की शुद्धि का और भगवान के साथ एकाकार होने का अनुभव होता है। यहां का हर जल कण, समृद्धि, आस्था और तात्त्विक शक्ति से परिपूर्ण है। यहीं भक्तों को मोक्ष की राह मिलती है। 144 वर्षों में एक बार होने वाले आस्था के इस पर्व में आज देश-विदेश से करोड़ों भक्तजन सम्मिलित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed