फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Nagar: Nine people jumped, seven people were saved after the boat started wavering at Arail Ghat.

Mahakumbh Nagar : अरैल घाट पर नाव डगमगाने से नौ लोग कूदे, सात सुरक्षित; दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर-दो लापता

Wed, 12 Feb 2025 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 01:08 AM IST
सार

सात को बचा लिया गया है लेकिन, देहरादून निवासी महिला व उनके देवर का घंटों बाद भी पता नहीं चला। महिला के पति समेत दो गंभीर हाल में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh Nagar: Nine people jumped, seven people were saved after the boat started wavering at Arail Ghat.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघी पूर्णिमा से पहले मंगलवार को यमुना में अरैल घाट पर नाव डगमगाने से सहमे नौ श्रद्धालु किनारा समझकर उतरे और डूबने लगे। इनमें से सात को बचा लिया गया। लेकिन, देहरादून निवासी महिला व उनके देवर का घंटों बाद भी पता नहीं चला। महिला के पति समेत दो गंभीर हाल में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन


हादसा दोपहर तीन बजे के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संगम स्नान के बाद अरैल घाट के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान नाव डगमगाई और उसमें सवार नौ श्रद्धालु बचने के लिए नदी में कूद गए। उन्हें लगा कि नदी का किनारा है और गहराई नहीं होगी। लेकिन, यहां यमुना 15 से 20 फीट तक गहरी हैं।
विज्ञापन


सभी डूबने लगे तो जल पुलिस के जवानों ने छलांग लगा दी। इस दौरान सात लोग बचा लिए गए। लेकिन, दो नदी में डूब गए। जल पुलिस के गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने उनकी घंटों तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सेक्टर-24 के अस्पताल ले जाया गया। उनके फोन से कॉल करने पर उनके रिश्तेदार हरियाणा के रामगोपाल मित्तल अस्पताल पहुंचे और घायलों को अपना साला बृजलाल प्रसाद (67) व महावीर प्रसाद (65) बताया। गंभीर स्थिति पर इन दोनों को एसआरएन में भर्ती कराया गया। ऊषा रानी (55), गीता रानी (50) की हालत खतरे से बाहर है। बृजलाल की पत्नी ललिता देवी (60) व उनके फुफेरे देवर सुरेश चंद्र (65) लापता हैं।

उन्होंने बताया कि छह लोग देहरादून के जीएमएस रोड मोहित विहार के रहने वाले हैं। जबकि, तीन लोग बंगलूरू के रहने वाले हैं। कोई परेशानी नहीं होने पर इन्हें घर के लिए भेज दिया गया। किराना व्यापारी बृजलाल रामलीला बाजार में रहते हैं।


सभी लोग सुबह ही प्रयागराज आए थे। सीओ जल पुलिस रजनीश यादव ने बताया कि लापता दो की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। फिलहाल, उनका पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह फिर से तलाश की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed