फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mahakumbh mela information on website

एक क्लिक पर घूमिए महाकुंभ मेला

Mon, 14 Jan 2013 11:37 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 14 Jan 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
mahakumbh mela information on website

मेला प्रशासन ने तय किया था कि गूगल मैप के जरिये कुंभ मेला क्षेत्र के कोने-कोने की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी लेकिन अब मेला प्रशासन अपनी वेबसाइट पर ही लोगों को यह सुविधा मुहैया कराने जा रहा है। इसके लिए मौके पर संस्थाओं का सत्यापन शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन


ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को सर्वे में लगाया गया है। सर्वे के साथ ही वेबसाइट पर दर्ज नक्शे पर भी संस्थाओं के नाम एवं पते दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को दो करोड़ वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बसे मेले में एक क्लिक पर अपनी संस्था तक पहुंचने में मदद मिल जाएगी।
विज्ञापन


मेला प्रशासन की मंशा है कि सभी संस्थाओं के नाम वेबसाइट पर उपलब्ध मानचित्र में दर्ज कर दिए जाएं। मेले में इस बार तकरीबन चार हजार संस्थाओं को शिविर आवंटित किए गए हैं। इन सभी संस्थाओं के नाम-पते ऑनलाइन मानचित्र पर दर्ज किए जा रहे हैं। अखाड़ों के नाम और मेला क्षेत्र में उनका पता लगाने के लिए भी ऑनलाइन मानचित्र मददगार साबित होगा। मानचित्र में सेक्टर मार्केट, सेक्टर कार्यालय, राशन की दुकानों और महत्वपूर्ण मंदिरों के बारे में भी जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन संस्थाओं को जमीन एवं सुविधाएं आवंटित की गईं, वे मौके पर हैं या नहीं, यह जानने के लिए सर्वे भी शुरू करा दिया गया है। अगर कोई संस्था जमीन आवंटन के बावजूद मौके पर नहीं मिली तो मानचित्र में उसे ब्लैक लिस्टेड दिखाए जाने की भी योजना है। कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संस्थाओं के नाम-पते जल्द से जल्द ऑनलाइन कर दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed