फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Kumbh Assistant app will answer every question in 11 languages

Mahakumbh : 11 भाषाओं में हर सवाल का जवाब देगा कुंभ सहायक एप, कलाग्राम में दिखेगी भारत की विरासत

Sat, 14 Dec 2024 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 06:05 AM IST
सार

यह चैटबॉट महाकुंभ से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देगा। देश की 11 भाषाओं में श्रद्धालु इस एप के जरिये संवाद कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Mahakumbh: Kumbh Assistant app will answer every question in 11 languages
महाकुंभ 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहली बार जेनरेटिव एआई आधारित कुंभ सहायक चैटबॉट एप लॉन्च किया। यह चैटबॉट महाकुंभ से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देगा। देश की 11 भाषाओं में श्रद्धालु इस एप के जरिये संवाद कर सकते हैं। 

विज्ञापन
  • चैटबॉट लॉन्च करते हुए पीएम ने कहा कि आज के समय में हर एक के मोबाइल पर यूजर फ्रेंडली एप हैं। पहली बार महाकुंभ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट का प्रयोग होगा। महाकुंभ में अधिकतर श्रद्धालु दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी राज्यों के होते हैं। यह श्रद्धालु अक्सर अपनी स्थानीय भाषा में बात करते हैं
  • विज्ञापन
  • कई ऐसे होते हैं, जिन्हें हिंदी नहीं आती और महाकुंभ मेले में तैनात पुलिसकर्मियों समेत अन्य अधिकारियों को उनकी भाषा नहीं आती। इस एप के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एप से अखाड़ों, घाटों का पता लगा सकेंगे। इस एप में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, कन्नड़, बंगाली, तेलुगु, मलयालम, गुजराती, उर्दू और पंजाबी भाषाएं शामिल हैं

संस्कृति मंत्रालय के कलाग्राम में दिखेगी भारत की विरासत
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय महाकुंभ के दौरान देश की समृद्ध, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए प्रयागराज में एक सांस्कृतिक गांव 'कलाग्राम' स्थापित करेगा। गौरतलब है कि प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होगा। 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय को 'कलाग्राम' के लिए नाग वासुकी में 10.24 एकड़ क्षेत्र आवंटित किया गया है। इसे लेकर मेला प्राधिकरण 10,000 लोगों की क्षमता वाला एक गंगा पंडाल स्थापित करेगा, जहां सेलिब्रिटी प्रदर्शन होंगे। झूंसी, नाग वासुकी और अरैल में 4,000 दर्शकों की क्षमता वाले तीन मंच पंडाल, कलाग्राम में 1,000 क्षमता वाला एम्फीथिएटर स्थापित किए जाएंगे।



यहां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता कलाकार, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के कलाकारों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, पूरे शहर में 20 मंच बनाए जाएंगे, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और संस्कृति मंत्रालय के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed