फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Kriyayoga is not accepted anywhere other than Mukti Marg, controversy increased

Mahakumbh: क्रियायोग को मुक्ति मार्ग के अलावा दूसरी जगह मंजूर नहीं, बढ़ा विवाद

Tue, 24 Dec 2024 12:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 12:46 PM IST
सार

सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर क्रियायोग अभ्यास के जरिए पहुंचाने वाली आध्यात्मिक संस्था क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान महाकुंभ में भूमि आवंटन की परंपरा बचाने के लिए अडिग है। परंपरागत इस संस्था को मुक्ति मार्ग-मोरी मार्ग पर भूमि मिलती रही है, लेकिन इस बार मेला क्षेत्र से 10 किमी दूर फाफामऊ में बसावट का संदेश मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
Mahakumbh: Kriyayoga is not accepted anywhere other than Mukti Marg, controversy increased
योगी सत्यम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर क्रियायोग अभ्यास के जरिए पहुंचाने वाली आध्यात्मिक संस्था क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान महाकुंभ में भूमि आवंटन की परंपरा बचाने के लिए अडिग है। परंपरागत इस संस्था को मुक्ति मार्ग-मोरी मार्ग पर भूमि मिलती रही है, लेकिन इस बार मेला क्षेत्र से 10 किमी दूर फाफामऊ में बसावट का संदेश मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद को आवंटन के लिए नए सिरे से आवेदन देने के साथ ही संस्थान के अध्यक्ष योगी सत्यम ने दो टूक कहा है कि अगर परंपरा के विपरीत मुक्ति मार्ग पर भूमि नहीं मिली तो महाकुंभ में क्रियायोग का शिविर नहीं लगाया जाएगा।

विज्ञापन


मेला प्राधिकरण के रिकॉर्ड के मुताबिक क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान की सहयोगी संस्था योग सत्संग समिति को वर्ष 1995 में त्रिवेणी मार्ग पर भूमि मिली थी। तब पेरू के अंबेसडर ने क्रियायोग के शिविर में ही महीने भर प्रवास किया था।
विज्ञापन


विदेशी भक्तों की भीड़ की वजह से जगह कम पड़ गई थी। तब कहा गया था कि बाद के मेलों मे भूमि बढ़ाकर दी जाएगी। इसके बाद विदेशी अनुयायियों की भीड़ को देखते हुए वर्ष 2001, 2007 और 2013 के कुंभ में क्रियायोग की इस समिति को आश्रम के निकट मुक्ति मार्ग-मोरी मार्ग पर भूमि मिलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष का कहना है कि वर्ष 2019 में झूठी शिकायत के आधार पर स्थान परिवर्तन किया गया, लेकिन मौखिक रूप से भरोसा दिलाया गया था कि बाद में मुक्ति मार्ग पर ही भूमि दी जाएगी, लेकिन इस बार भी साजिश की जा रही है। उन्होंने मेलाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि अगर मुक्ति मार्ग पर भूमि नहीं मिली तो वह महाकुंभ में प्रवेश नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed