फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Congress leader Digvijay Singh took a dip in Sangam

Mahakumbh: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लगाई संगम में डुबकी, मौनी अमावस्या हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 12 Feb 2025 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 07:02 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकुंद तिवारी ने भी स्नान किया। इसी तरह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल भी परिवार के साथ संगम स्नान के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
Mahakumbh: Congress leader Digvijay Singh took a dip in Sangam
माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकुंद तिवारी ने भी स्नान किया। दिग्विजय सिंह ने ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भी आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह को दो दिन पहले ही संगम स्नान के लिए आना था लेकिन जाम की वजह से उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। इसी क्रम में बुधवार को वह आए। कांग्रेस नेता ने संगम में डुबकी लगाने के साथ मौनी अमावस्या को हुए हादसे के मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में आने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को कई किमी पैदल चलना पड़ा। यदि इतने लोगों को बुलाया गया है तो व्यवस्था भी होनी चाहिए थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाकुंभ आस्था का पर्व है। वह हर बार स्नान के लिए आते रहे हैं। महाकुंभ जैसे आयोजन को लेकर किसी तरह की राजनीति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अविस्मरणीय अनुभव, यहां आकर बेहद खुशी हुई : एरिक सोलहेम

नॉर्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहेम महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने इसे अद्वितीय और जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव बताया। उन्होंने इसे न केवल विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन बताया बल्कि भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव इतिहास में इससे बड़ा कोई आयोजन कभी नहीं हुआ, न अमेरिका में, न यूरोप में, न चीन में और न ही विश्व के किसी अन्य कोने में।

नॉर्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहेम ने कहा कि अब तक 48 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। ये श्रद्धालु यहां देवों का आशीर्वाद लेने, आध्यात्मिक और भावनात्मक यात्रा पर निकलने, मित्रता को प्रगाढ़ करने तथा परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए जुटे हैं। यह मेरे लिए जीवन में एक बार होने वाला अनुभव था। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव है और मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने माघी पूर्णिमा के मौके पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार की सुबह संगम में डुबकी लगाई। बुधवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस से प्रयागराज जंक्शन पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल पहुंचे।

त्रिवेणी संकुल से नाव द्वारा पूर्व सीएम जगदंबिका पाल और उनकी पत्नी स्नेहलता पाल, पुत्र अभिषेक पाल , पुत्रवधु स्वाति संगम पहुंचे। वहां सभी ने संगम स्नान किया। पूजन अर्चन करने के बाद अरैल साइड स्थित एक प्रदर्शनी का भी उन्होंने दीदार किया। शाम को भाजपा नेता सुबोध सिंह के भी वह घर पहुंचे। वहां सभी लोग डुमरियागंज के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed