फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: CM Yogi said - Land will be allotted to all institutions by January 5

Mahakumbh : सीएम योगी बोले- पांच जनवरी तक आवंटित हो जाएगी सभी संस्थाओं को भूमि, युद्ध स्तर पर चल रहे सभी कार्य

Mon, 23 Dec 2024 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 05:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों पर संतोष जाहिर किया और कहा कि सभी संस्थाओं को पांच जनवरी तक हर हाल में भूमि आवंटित कर दी जाएगी। संगम आने वाले श्रद्धालुओं इस बार अक्षयवट, हनुमान मंदिर, भरद्वाज, पतालपुर, सरस्वती कूप और श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Mahakumbh: CM Yogi said - Land will be allotted to all institutions by January 5
सीएम योगी ने दशाश्वमेध घाट पर की गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेले के कार्यों पर संतोष जाहिर किया। कहा कि 20 हजार से अधिक संतों और संगठनों सहित अन्य संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। सभी 13 अखाड़ों के साथ दंडीवाडा और आचार्यवाड़ा को भूमि आवंटित की जा चुकी है। प्रयागवाल को भूमि आवंटित करने की कार्रवाई चल रही है। नई संस्थाओं को पांच जनवरी तक हर हाल में जमीन आवंटित कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि इस बार एसडीआरएफ और एनडीआरफ के साथ आपदा मित्र की भी घाटों पर तैनाती की जाएगी। महाकुंभ से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि इस बार महाकुंभ में श्रद्धालुओं को श्री बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर, अक्षयवट, पातालपुरी, भरद्वाज आश्रम, सरस्वती कूप कॉरिडोर देखने का अवसर मिलेगा। साथ ही भगवान राम और निषादराज की मिलन स्थली श्रृंगवेरपुरधाम कॉरिडोर भी लोगों को आकर्षित करेगी। द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ, वासुकिनाथ और महत्वपूर्ण दर्शनीय तीर्थस्थलों पर फसाड लाइटिंग और सुंदरीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार संगम आने वाले श्रद्धालुओं को मां गंगा का रिवर फ्रंट देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन

आचमन और स्नान के लायक है संगम का जल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां गंगा और यमुना का जल अब स्नान करने और आचमन करने लायक भी है। श्रद्धालुओं को यहां अविरल और निर्मल गंगा जल उपलब्ध होता रहेगा। गंगा जल शुद्ध रहे इसके लिए दूषित नाल के पानी को शुद्ध करके छोड़ा जा रहा है। मां गंगा और यमुना की कृपा से इस बार संगम में स्नान के लिए पर्याप्त जलराशि मौजूद है। ड्रेनेज और इंडस्ट्रीज के पानी को  बायोरेमिडेशन और जियो टैग के माध्यम से शुद्ध किया जा रहा है। मेले में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए उपकेंद्रों का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। 48  हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी है। कहा कि डबल इंजन की सरकार में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। 
विज्ञापन

20 पांटून ब्रिज तैयार

सीएम ने कहा कि महाकुंभ में 30 में से 20 पांटून ब्रिज बनकर तैयार हो गए हैं। शेष सभी ब्रिज 30 दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे। 651 किलोमीटर चकर्ड प्लेट बिछनी है, जिसमें 330 किमी बिछ चुकी है। 250 साइनेज अब तक 250 लगाए जा चुके हैं। सिटी के अंदर भी 661 स्थानों पर साइनेज लग गए हैं।

20 हजार श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी

योगी ने कहा कि संगम के तट पर अरैल घाट पर 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी की स्थापना प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से की जा रही है। इसके अलावा करीब छह हजार श्रद्धालुओं के लिए मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर टेंटेज तैयार किए जा रहे हैं। मेले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार के विभाग पूरे समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed