फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Chhattisgarh Governor and CM took bath with ministers, said- Mahakumbh is a source of energy

Mahakumbh : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और सीएम ने मंत्रियों संग किया स्नान, कहा- ऊर्जा का स्रोत है महाकुंभ

Thu, 13 Feb 2025 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 07:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह बृहस्पतिवार को मंत्रियों तथा 166 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ संगम स्नान किया।

विज्ञापन
Mahakumbh: Chhattisgarh Governor and CM took bath with ministers, said- Mahakumbh is a source of energy
महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह मंत्रियों के साथ पहुं - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह बृहस्पतिवार को मंत्रियों तथा 166 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ संगम स्नान किया। स्नान करने वालों में भाजपा के अलावा विपक्षी दलों के विधायक भी शामिल रहे। नेताओं ने प्रदेश के समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव भी साझा किए।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट संग संगम का स्नान कर चुके हैं। इन दोनों राज्यों के कैबिनेट की भी हुई थी। इस तरह से छत्तीसगढ़ तीसरा राज्य है जहां के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट तथा अन्य नेताओं ने संगम स्नान किया।

विज्ञापन


सीएम साय सेक्टर 7 स्थित छत्तीसगढ़ मंडप पहुंचकर अपने प्रदेश के श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संगम स्नान के बाद राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह तथा अन्य नेता स्नान के बाद सेक्टर सात स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियम पहुंचे और राज्य के लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahakumbh: Chhattisgarh Governor and CM took bath with ministers, said- Mahakumbh is a source of energy
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय का स्वागत करते यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के साथ पूरे मंत्रिमंडल, सांसदों, विधायकों के साथ संगम स्नान का लाभ प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें आमंत्रित किया, इसके लिए उन्हें आभार।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाकुंभ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।

उन्होंने एक और पोस्ट किया कि कुंभ ऊर्जा का स्रोत है, कुंभ मानवता का प्रवाह है, कुंभ आध्यात्मिक चेतना है, कुंभ आत्मप्रकाश का मार्ग है, कुंभ जीवन की गतिशीलता है, कुंभ सृष्टि में सभी संस्कृतियों का संगम है, कुंभ प्रकृति एवं मानव जीवन का समन्वय है, कुंभ नदियों, वनों एवं ऋषि संस्कृति का प्रवाह है।

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने कहा कि हमने मां गंगा का आशीर्वाद लिया। मैंने छत्तीसगढ़ राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती मां से प्रार्थना की। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने कहा कि राज्यपाल सहित सत्ता दल और विपक्ष के विधायक महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए आए हैं, ताकि छत्तीसगढ़ की खुशहाली, शांति और समृद्धि बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed