फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: After the fire, rehabilitation work intensifies, construction of new cottage starts rapidly.

Mahakumbh : आग लगने के बाद पुनर्वास का काम तेज, नए कॉटेज को बनाने का कार्य तेजी से शुरू

Mon, 20 Jan 2025 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 05:10 PM IST
सार

सोमवार को घटना स्थल का जायजा लेने के बाद सीएम योगी ने गीता प्रेस गोरखपुर के मुख्य ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका से मुलाकात करके उनको सांत्वना दिया था। सीएम के आदेश के बाद आग के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आग से नष्ट हुए काॅटेज को फिर से तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Mahakumbh: After the fire, rehabilitation work intensifies, construction of new cottage starts rapidly.
आग लगने के बाद सफाई कार्य तेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के सेक्टर 19 में आग लगने के बाद पुनर्वास का काम तेजी से चल रहा है। पूरे प्रभावित इलाके को फिर से बसाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को घटना स्थल का जायजा लेने के बाद सीएम योगी ने गीता प्रेस गोरखपुर के मुख्य ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका से मुलाकात करके उनको सांत्वना दिया था। सीएम के आदेश के बाद आग के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आग से नष्ट हुए काॅटेज को फिर से तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


आग लगने की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद सोमवार को मेले में आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सेक्टर 19 पहुंचे और घटना स्थल को देखा। यहां पर दिन भर लोगों की भीड़ जमा रही। इसको देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आग से प्रभावित गीता प्रेस के शिविर में रोज की तरह काम चलता रहा। अन्न क्षेत्र चलाकर संतों को भोजन प्रसाद दिया गया। गीता प्रेस के मुख्य ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि आग लगने से नुकसान होने का कोई कष्ट नहीं है। क्योंक आग से धन की हानि हुई है, जन की हानि नहीं हुई है। धन तो फिर आ जाएगा।
विज्ञापन


गीता प्रेस में रोज की तरह कामकाज चालू हो गया है। संतों को भोजन प्रसाद दिया गया है। कहा कि हमें शासन और प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है। आग लगने के बाद मौके पर तुरंत मदद के लिए फायर ब्रगेड की गाड़ियां पहुंच गई थीं। सीएम योगी के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी संदेश भेजकर गीता प्रेस का हाल जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahakumbh: After the fire, rehabilitation work intensifies, construction of new cottage starts rapidly.
तेजी से चल रहा सफाई का कार्य। - फोटो : अमर उजाला।

हटवाया जा रहा है मलबा

आग लगने के स्थान पर पड़े मलबे को दूसरे दिन भी हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद मलबे को हटाने का कार्य चल रहा है। भूमि को समतल करने के बाद नए सिरे से काॅटेजों का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed