फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: 51 feet high statue of Lord Parshuram installed in Mahakumbh, gallery prepared

Mahakumbh : महाकुंभ में स्थापित हुई भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा, तैयार की गई गैलरी

Wed, 15 Jan 2025 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Jan 2025 10:00 PM IST
सार

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक व राज्यमंत्री प.सुनील भराला ने कहा कि पहली बार भगवान परशुराम की 51 फीट की प्रतिमा महाकुंभ में स्थापित की गई है। 20 जनवरी को मूर्ति का पूजन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।

विज्ञापन
Mahakumbh: 51 feet high statue of Lord Parshuram installed in Mahakumbh, gallery prepared
सुनील भराला, पूर्व राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक व राज्यमंत्री प.सुनील भराला ने कहा कि पहली बार भगवान परशुराम की 51 फीट की प्रतिमा महाकुंभ में स्थापित की गई है। 20 जनवरी को मूर्ति का पूजन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। भगवान परशुराम की प्रतिमा को मंदिरों और घरों में स्थापित करने के लिए एक लाख आठ हजार मूर्तियों का वितरण किया जा रहा है। भगवान परशुराम का दिव्य अस्त्र परशु तथा एक लाख आठ हजार श्री परशुराम चालीसा वितरण किया जाएगा।

वह बुधवार को बजरंग माधव मार्ग सेक्टर 9 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महाशिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सुनील भराला ने कहा कि महाकुंभ मेले में राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा दो लाख स्क्वायरफीट में महाशिविर लगाया गया है। शिविर में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का 45 दिन तक अनवरत आयोजन होगा।

विज्ञापन


श्री राष्ट्रीय शोध पीठ द्वारा खोज किए गए 56 स्थानों की गैलरी द्वारा महाशिविर में प्रदर्शनी के माध्यम से सनातन हिन्दुओं को अवगत कराया जाएगा। भगवान परशुराम से संबंधित 21 युद्धभूमि स्थानों की गैलरी बनाई जाएगी। महाकुंभ में आने-जाने वाले मार्गों पर भगवान परशुराम के बालकाल्य, युद्धकाल, तपस्याकाल की सचित्र गैलरी बनाई गई है। राज्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार क्षत्रिय विनाश किया था इसका भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, इसको सही करने की शुरूआत महाकुंभ से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान परशुराम ने 21 आततायी राक्षस राजाओं का वध किया था। शिविर में सप्तऋषि पंडाल बनेगा। संत समागम में चारों शंकराचार्य और देश भर के संत शामिल होंगे। तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं दो दिवसीय ब्राह्मण सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत हजारों ब्राह्मण संस्थाओं के अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed