फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: 29 more long distance trains canceled on Mauni Amavasya and Vasant Panchami, devotees will face pro

Mahakumbh : मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर लंबी दूरी की 29 ट्रेनें और निरस्त, श्रद्धालुओं को होगी दिक्कत

Wed, 22 Jan 2025 10:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 10:16 PM IST
सार

महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए हजारों लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा रखे हैं। लेकिन, रेलवे ने दो प्रमुख अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh: 29 more long distance trains canceled on Mauni Amavasya and Vasant Panchami, devotees will face pro
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए हजारों लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा रखे हैं। लेकिन, रेलवे ने दो प्रमुख अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। ऐसे में जिन लोगों का इन ट्रेनों में रिजर्वेशन था वह अब परेशान हैं।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही रेलवे द्वारा मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के मौके पर 29 ट्रेनों को निरस्त किया गया था। अब इसी क्रम में लंबी दूरी की 29 और ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी स्नान पर्व पर आने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रैक खाली रखने का फैसला किया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सके। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा निरस्त की जाने वाली ट्रेनों के नाम एवं तिथि की घोषणा बुधवार को कर दी गई।

विज्ञापन

यह ट्रेनें की गई हैं निरस्त

15657 दिल्ली- कामख्या ब्रह्मपुत्र मेल - 30 जनवरी

12802 नई दिल्ली- पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस -30 जनवरी

12398 नई दिल्ली -गया-30 जनवरी

20961 उधना बनारस -28 जनवरी

12428 आनंद विहार ट.रीवा-28 जनवरी

12368 नई दिल्ली भागलपुर-30 जनवरी

22307 हावड़ा बीकानेर-30 जनवरी

12815 पुरी आनंद विहार ट.-27 जनवरी

12505 कामख्या आनंद विहार ट.-27 जनवरी

12487 जोगबनी आनंद विहार ट.-30 जनवरी

12311 हावड़ा कालका- 26 जनवरी

18309 संबलपुर जम्मू तवी-25 जनवरी

15483 अलीपुर द्वार जं.दिल्ली-27 जनवरी

22465 मधुपुर आनंद विहार ट.-30 जनवरी

12397 गया नई दिल्ली-28 जनवरी

12367 भागलपुर नई दिल्ली-28 जनवरी

15634 गुवाहाटी बीकानेर-25 जनवरी

12942आसनसोल भावनगर-30 जनवरी

15657 दिल्ली कामख्या-04 फरवरी

12802 नई दिल्ली पुरी-04 फरवरी

12398 नई दिल्ली गया-04 फरवरी

12428 आनंद विहार ट. रीवा-02 फरवरी

12368 नई दिल्ली भागलपुर-04फरवरी

12307 हावड़ा जोधपुर-04 फरवरी

12505 कामाख्या आनंद विहार ट.- 01 फरवरी

12311 हावड़ा कालका -31जनवरी

15483 अलीपुर द्वार जं. दिल्ली-01 फरवरी

12397 गया नई दिल्ली-02 फरवरी

12367 भागलपुर नई दिल्ली-02 फरवरी



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed