फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 21 member international team from 10 countries reached Mahakumbh Nagar

Mahakumbh : 10 देशों का 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल पहुंचा प्रयागराज, महाकुंभ नगर में का मंत्रोच्चारण के साथ

Wed, 15 Jan 2025 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Jan 2025 10:47 PM IST
सार

महाकुंभ 2025 के अवसर पर विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल का बुधवार को महाकुंभनगर में मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधियों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Mahakumbh 21 member international team from 10 countries reached Mahakumbh Nagar
महाकुंभ में पहुंचे विदेशी मेहमान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ 2025 के अवसर पर विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल का बुधवार को महाकुंभनगर में मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह दल अपराह्न में प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से उन्हें अरैल स्थित टेंट सिटी ले जाया गया। टेंट सिटी पहुंचने पर दल के सदस्यों का स्वागत मंत्रोच्चारण, पुष्पवर्षा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।

विज्ञापन


दल ने टेंट सिटी में विश्राम के बाद देर शाम में  महाकुंभ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें महाकुंभ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने मेला क्षेत्र की भव्यता की प्रशंसा की। मॉरीशस से आए कंटेंट क्रिएटर डेमियन ने कहा कि यहां आकर ऐसा महसूस होता है जैसे हम इतिहास और परंपरा के हिस्से बन रहे हैं।
विज्ञापन


यह अनुभव हमारी संस्कृति और वैश्विक परिवार को जोड़ने का प्रतीक है।" वहीं, गयाना से आए दिनेश प्रसाद ने इसे अपने जीवन का सबसे खास पल बताते हुए कहा कि महाकुंभ का यह अनुभव मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। दल के सदस्य 16 जनवरी 2025 को त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे और उसके बाद हेलीकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का हवाई अवलोकन करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय दल में फिजी, फिनलैंड, गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed