फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Saints appreciated service work of Adani Group

Mahakumbh 2025: संतों ने अदाणी समूह के सेवा कार्यों की सराहना की, अन्नपूर्णा सेवा के तहत काम कर रहीं तीन रसोई

Sat, 08 Feb 2025 06:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Feb 2025 06:33 PM IST
सार

महाप्रसाद के लिए क्षेत्र में ही तीन रसोई घर में लगातार भोजन प्रसाद का निर्माण होता रहता है। 40 स्थानों पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Saints appreciated service work of Adani Group
संतों ने अदाणी समूह के कार्यों को सराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ मेले में अदाणी समूह के सहयोग से इस्कॉन द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों का जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज एवं लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर की महंत एवं जूना अखाड़ा की महिला इकाई 'सन्यासिनी श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा' की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर दिव्या गिरी महाराज ने प्रशंसा की है। 

विज्ञापन


जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत पूज्य विद्या नंद सरस्वती जी महाराज ने महाकुंभ में अदाणी समूह द्वारा जारी अन्नपूर्णा सेवा के लिए समस्त संतजनों की ओर से अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी के प्रयासों को सराहा। दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक रसोई का महंत डॉक्टर दिव्या गिरी ने आज भ्रमण किया और उसकी उन्नत व्यवस्था पर हर्ष व्यक्त जताया। उन्होंने कहा कि परमार्थ के लिए दुनिया की सबसे बड़ी रसोई दिन रात काम पर लगी है।
विज्ञापन


महाप्रसाद के लिए क्षेत्र में ही तीन रसोई घर में लगातार भोजन प्रसाद का निर्माण होता रहता है। 40 स्थानों पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं गीता प्रेस के सौजन्य से 1 करोड़ आरती संग्रह का निःशुल्क वितरण कर रहा। 4 दर्जन से ऊपर गोल्फ कार्ट की मुफ्त सेवा प्रतिदिन हजारों महिलाओं, बुजुर्गों एवं असहाय श्रद्धालुओं का संगम स्नान सुगम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed