{"_id":"678b3d8db861850e2c000346","slug":"mahakumbh-2025-maha-kumbh-brought-boom-in-hotel-industry-sales-of-food-items-also-increased-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: होटल इंडस्ट्री में बूम, खान-पान के सामान की बिक्री भी बढ़ी; कारोबार में दो से तीन गुना बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: होटल इंडस्ट्री में बूम, खान-पान के सामान की बिक्री भी बढ़ी; कारोबार में दो से तीन गुना बढ़ोतरी
Sat, 18 Jan 2025 11:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:52 AM IST
सार
महाकुंभ नगर में 25 दिसंबर के बाद से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज आ रहे हैं। व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। कारोबार में दो से तीन गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
Mahakumbh 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ मेले ने प्रयागराज शहर का कारोबार दो से तीन गुना बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा बूम होटल इंडस्ट्री में देखने को मिला है। अधिकांश होटलों में अगले कई दिन तक कमरे खाली नहीं हैं। इतना ही नहीं खान-पान के सामान, कंबल, ऊनी कपड़ों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।
आधिकारिक रूप से महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है लेकिन महाकुंभ नगर में 25 दिसंबर के बाद से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज आ रहे हैं।
पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के अमृत स्नान के साथ अब तक सात करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। इस वजह से शहर के व्यापार और अर्थव्यवस्था में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। तकरीबन सभी तरह के ट्रेड पूरी रफ्तार से दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज होटल एंड रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बताते हैं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक होटल में बुकिंग करा रहे हैं। होटल इंडस्ट्री को 30-40 फीसदी तक का मुनाफा हुआ है। आने वाले दिनों में 50 फीसदी तक मुनाफे की उम्मीद है।

वहीं, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का अनुमान है महाकुंभ के अवसर पर 2,500-3,000 करोड़ तक का कारोबार सिर्फ होटल और टेंट सिटी आदि में हो सकता है।
खुदरा और थोक व्यापार में दो से तीन गुना वृद्धि
केंद्रीय व्यापार मंडल के महामंत्री शिव शंकर सिंह ने कहा कि एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, ऑटोमोबाइल, सीसीटीवी कैमरा, केबल और खाने-पीने के सामान की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। मकर संक्रांति स्नान तक खुदरा व्यापार में भी 20-25 फीसदी वृद्धि देखने को मिली। व्यापारियों को मौनी अमावस्या पर और अधिक बिक्री की उम्मीद है।

व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. कादिर बताते हैं, फूड आइटम, अनाज, पूजा सामग्री, कपड़े, कंबल, गद्दे से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान, टेंट के कपड़े आदि में व्यापार में दोगुना की बढ़ोतरी अब तक देखी गई है। जैसे-जैसे मेला बढ़ेगा, वैसे-वैसे वृद्धि में और इजाफा होने की उम्मीद है।