फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Ganga Sevadoots will make fair clean, safe and plastic free

महाकुंभ: मेले को स्वच्छ, सुरक्षित व प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे गंगा सेवादूत, 1800 लोगों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Sun, 24 Nov 2024 04:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Sun, 24 Nov 2024 04:28 PM IST
सार

सीएम योगी के स्वच्छ और सुरक्षित महाकुंभ के संकल्प को सफल बनाने में गंगा सेवादूत अहम भूमिका निभाएंगे। प्रयागराज मेला प्राधिकरण लगभग 1800 गंगा सेवादूतों को प्रशिक्षित कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Ganga Sevadoots will make fair clean, safe and plastic free
महाकुंभ - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाकुंभ 2025 को स्वच्छ, सुरक्षित और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प सीएम योगी ने लिया है। सीएम योगी के संकल्प को सफल बनाने की दिशा में प्रयागराज मेला प्राधिकरण पूरी तरह सक्रियता से आगे बढ़ रहा है। महाकुंभ को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए मेला प्राधिकरण द्वारा रविवार को गंगा सेवादूतों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। लगभग 1800 गंगा सेवादूत, 250-250 के बैच में प्रशिक्षित किये जायेंगे। ये गंगा सेवादूत महाकुंभ में स्वच्छता, सैनिटेशन, टेंटेज की कार्ययोजना, आग और अन्य आपदा से सुरक्षा और निरीक्षण का कार्य करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 नवंबर तक जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में चलेगा। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार और मेला विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


महाकुंभ को स्वच्छ, सुरक्षित और प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे गंगा सेवादूत 
सीएम योगी के स्वच्छ और सुरक्षित महाकुम्भ के संकल्प को सफल बनाने में गंगा सेवादूत अहम भूमिका निभाएंगे। प्रयागराज मेला प्राधिकरण लगभग 1800 गंगा सेवादूतों को प्रशिक्षित कर रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताते हुए मेला विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) आकांक्षा राना ने बताया कि 250-250 के बैच में लगभग 1800 गंगा सेवादूत प्रशिक्षित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले गंगा सेवा दूतों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद इन्हें सैनिटेशन निरीक्षण, टेंट सिटी की कार्य योजना, आईसीटी सिस्टम और अग्नि सुरक्षा का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। गंगा सेवा दूत विषय विशेषज्ञों द्वारा ट्रेंड किये जायेंगे और उनका मॉक ड्रिल भी कराया जाएगा। सैनिटेशन का प्रशिक्षण डा आनंद सिंह और अग्निशमन का प्रमोद कुमार शर्मा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर आसपास के जिलों से नियुक्त हुए हैं गंगा सेवा दूत
गंगा सेवा दूतों प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि ये गंगा सेवादूत प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व आस-पास के जिलों से आए हैं। ये महाकुम्भ के दौरान विशेषतौर पर शौचालय, सड़कों की सफाई व्यवस्था, टेंट सिटी का निरीक्षण करेंगे। किसी तरह की गंदगी या गड़ब़डी पाये जाने पर ये दूत आईसीटी सिस्टम के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed