{"_id":"6797093551e7fcfd1f0d4159","slug":"mahakumbh-2025-flag-hoisting-done-in-camp-of-rashtriya-parshuram-parishad-kumbh-sanitation-heroes-were-honored-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: राष्ट्रीय परशुराम परिषद कुंभ के शिविर में हुआ ध्वजारोहण, सफाई नायकों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: राष्ट्रीय परशुराम परिषद कुंभ के शिविर में हुआ ध्वजारोहण, सफाई नायकों को किया गया सम्मानित
Mon, 27 Jan 2025 09:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Jan 2025 09:59 AM IST
सार
Mahakumbh 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद कुंभ के शिविर में ध्वजारोहण हुआ। इस मौके पर सफाई नायकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परशुराम परिषद कुंभ के शिविर में हुआ ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय परशुराम परिषद का महाशिविर चल रहा है। इसमें रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस का उत्सव भव्यता और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंडित सुनील भराला (परिषद के संस्थापक एवं निवर्तमान राज्यमंत्री) और राकेश जैन (अखिल भारतीय संघ प्रचारक एवं पर्यावरण संरक्षक गतिविधियों के राष्ट्रीय सह-संयोजक) ने ध्वजारोहण कर जनसमूह को संबोधित किया।
इस मौके पर पंडित सुनील भराला ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग का उत्थान आवश्यक है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। राकेश जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का प्रण लेकर ही हम देश को समृद्ध बना सकते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर भविष्य का निर्माण करें।
विज्ञापन
इस मौके पर पंडित सुनील भराला ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग का उत्थान आवश्यक है। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। राकेश जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का प्रण लेकर ही हम देश को समृद्ध बना सकते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर भविष्य का निर्माण करें।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परशुराम परिषद कुंभ के शिविर में सफाई नायकों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
सफाई कर्मचारियों का सम्मान
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण सफाई कर्मचारियों का विशेष सम्मान रहा। कार्यक्रम में इन कर्मयोगियों को भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति और अंगवस्त्र भेंट देकर सम्मानित किया गया। सभी ने उनके कार्यों की सराहना की।पंडित सुनील भराला ने कहा कि समाज के वास्तविक नायक यही हैं, जो अपनी सेवा से दूसरों का जीवन बेहतर बनाते हैं।
कार्यक्रम में महेंद्र जोशी-सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय परशुराम परिषद, पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी- राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भारद्वाज सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के आदर्श प्रस्तुत करते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षण और समानता के प्रति प्रेरित किया।