फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Devotees will not face any problem on PM s Modi arrival

PM Modi Mahakumbh Visit: पीएम के आगमन पर श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी, प्रशासन ने बनाई है ऐसी व्यवस्था

Tue, 04 Feb 2025 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर
अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Feb 2025 10:00 PM IST
सार

पीएम मोदी एमआई 17 हेलिकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से ही अरैल के डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद जलमार्ग से मेला क्षेत्र पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Devotees will not face any problem on PM s Modi arrival
PM Modi Prayagraj Visit - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान बुधवार को आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पीएम हवाई मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट और वहां से अरैल पहुंचेंगे। वहां से जलमार्ग से मेला क्षेत्र में आएंगे।

विज्ञापन


मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान चुनिंदा मार्गों पर ही कुछ देर के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। अन्य किसी तरह का यातायात डायवर्जन कहीं भी लागू नहीं रहेगा। पीएम एमआई 17 हेलिकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से ही अरैल के डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद जलमार्ग से मेला क्षेत्र पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। 

विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक मेला अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अरैल में पीएम के आने के दौरान कुछ देर के लिए वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी तरह की डायवर्जन व्यवस्था लागू नहीं की गई है।

विज्ञापन

एसपीजी पहुंची, मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे की तलाशी
पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम मंगलवार सुबह ही प्रयागराज पहुंच गई। टीम ने कमिश्नरेट व मेला पुलिस के आला अफसरों संग बैठक की और सुरक्षा को लेकर व्यापक दिशा निर्देश दिए। पीएम के आगमन को देखते हुए शाम से ही उन स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई, जहां उन्हें जाना है। डॉग स्क्वाड व एंटी सेबोटाज टीमों ने सभी प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। एटीएस व एनएसजी के साथ सुरक्षा में लगीं अन्य टीमें भी अलर्ट कर दी गई हैं। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed