फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 CM Yogi said that there is a conspiracy to defame religion

महाकुंभ 2025: 'धर्म को बदनाम करने की हो रही साजिश', अखिलेश यादव और खरगे पर सीएम योगी का पलटवार

Tue, 04 Feb 2025 10:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर
अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Feb 2025 10:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के वक्तव्य उनके सनातन धर्म विरोधी चरित्र को उजागर करते हैं। उनके बयान न केवल सनातन धर्म पर प्रहार है, बल्कि निंदनीय व शर्मनाक हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 CM Yogi said that there is a conspiracy to defame religion
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : X @myogiadityanath

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुपारी लेकर सनातन के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों को बेनकाब किया जाएगा। 29 जनवरी को महाकुंभ में हुए हादसे के बाद कांग्रेस और सपा की ओर से दिए जा रहे बयानों पर उन्होंने पलटवार किया। कहा कि हादसे की तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भूटान के नरेश संग मंगलवार को महाकुंभ क्षेत्र पहुंचे योगी ने अरैल में मीडिया से बातचीत में उक्त बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के इस सबसे बड़े आयोजन का साक्षी बनकर देश व दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है। दूसरी ओर सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षड्यंत्र करने वाले तत्वों की ओर से असत्य के नित नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के वक्तव्य उनके सनातन धर्म विरोधी चरित्र को उजागर करते हैं। उनके बयान न केवल सनातन धर्म पर प्रहार है, बल्कि निंदनीय व शर्मनाक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना कि मौनी अमावस्या में हजारों लोग मर गए, यह अफसोसजनक है। दोनों नेता झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस ने मिलकर क्विक रिस्पांस से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। इसमें कुछ लोग हादसे का शिकार हुए जो अत्यंत दुखद है, लेकिन विपक्ष का यह कहना कि कोई आंकड़ें नहीं दिए गए, गलत है। 

विज्ञापन

लीडर नहीं, रीडर के रूप में बयान पढ़कर सपा नेता करा रहे जग हंसाई 
योगी ने कहा कि सपा अध्यक्ष का वक्तव्य है कि सरकार ने 100 करोड़ की घोषणा की थी, उन्हें बयान पढ़ना चाहिए। यह 12 बजे सोकर उठने वाले लोग हैं। कार्यालय स्टाफ जैसा नोट बनाकर देता है, वैसा ही वक्तव्य प्रस्तुत करते हैं। यह लीडर नहीं, बल्कि रीडर के रूप में उस वक्तव्य को पढ़कर अपनी व राजनेताओं की जग हंसाई कराते हैं। मैंने बार-बार कहा कि महाकुंभ में 40-45 करोड़ श्रद्धालु भागीदार बनेंगे। 22 दिन के अंदर अब तक 38 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं। 

कोई भी परंपरा नहीं हुई बाधित 
सीएम ने कहा कि विपक्षी दल व सनातन धर्म विरोधी कह रहे हैं कि लाखों लोगों ने स्नान नहीं किया। अमृत व शाही स्नान नहीं हुआ, यह गुमराह करने वाला है। योगी ने कहा कि कोई भी परंपरा बाधित नहीं हुई। मौनी अमावस्या का स्नान पहले दिन शाम साढ़े सात बजे से प्रारंभ हो गया था, अगले दिन देर शाम तक मुहूर्त था। हादसे के तत्काल बाद अखाड़ों ने मेला प्राधिकरण से बात कर अपना स्नान कुछ देर के लिए स्थगित किया था। फिर मेरी बातचीत हुई, दोपहर बाद सभी अखाड़े, संतजन, आचार्य महामंडलेश्वर स्नान का हिस्सा बने। सभी स्नान परंपरागत तरीके से हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed