फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: Cable car will run at Sangam, CM's dream project will be stamped in Lucknow today

महाकुंभ 2025 : संगम पर चलेगी केबल कार, लखनऊ में सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आज लगेगी मुहर

Mon, 22 May 2023 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 May 2023 04:44 PM IST
सार

महाकुंभ-2025 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सोमवार को लखनऊ में शीर्ष कमेटी पांच सौ करोड़ रुपये की सौ परियोजनाओं को मंजूरी देगी। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट संगम पर रोपवे निर्माण के लिए एजेंसी के चयन पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Cable car will run at Sangam, CM's dream project will be stamped in Lucknow today
संगम - फोटो : self

विस्तार

महाकुंभ-2025 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सोमवार को लखनऊ में शीर्ष कमेटी पांच सौ करोड़ रुपये की सौ परियोजनाओं को मंजूरी देगी। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट संगम पर रोपवे निर्माण के लिए एजेंसी के चयन पर चर्चा होने की उम्मीद है। रोपवे की निविदा प्रक्रिया के लिए आवास विकास विभाग को जिम्मा दिया गया है। पेयजल, सीवरेज के अलावा निर्माण से संबंधी परियोजनाओं के प्रस्ताव शीर्ष कमेटी के समक्ष अनुमोदन के लिए रखे जाएंगे।

विज्ञापन


फिलहाल, इस बार शीर्ष कमेटी की बैठक में संगम पर केबल कार चलाने के लिए एजेंसी के नाम पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि रोपवे के प्रस्ताव को शीर्ष कमेटी की बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन इस पर निर्णय लिए जाने के संकेत मिले हैं। कहा जा रहा है कि एजेंसी चयन के बाद इस परियोजना के गति पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फिलहाल संगम पर इसके रूट, स्टेशन निर्माण के साथ ही संचालन की रूपरेखा को लेेकर सर्वे किया जा चुका है। माना जा रहा है कि आने वाले महाकुंभ में श्रद्धालु केबल कार से संगम, अक्षयवट, सरस्वती कूप के अलावा माघ मेला और कुंभ मेला का नजारा केबल कार से ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार संतों-भक्तों और सैलानियों के लिए केबल कार की सुविधा यहां मिलेगी। महाकुंभ से पहले देश-दुनिया के पर्यटकों रोपवे का तोहफा दिलाने की योजना पर अमल के लिए पीडीए को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए झूंसी से अरैल के बीच तीन रोपवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इस योजना पर 60 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है। इसके अलावा महाकुंभ की प्रस्तावित बैठक में पांच सौ करोड़ रुपये की सौ से अधिक परियोजनाओं पर मंथन होगा।

इसमें उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की 18 परियोजनाएं शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग की 36, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की 11, जल निगम की पांच और पर्यटन विभाग की दो परियोजनाएं शामिल हैं। रेलवे की परियोजनाओं का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।

शीर्ष समिति की बैठक में महाकुंभ के कई अहम प्रस्तावों को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। रोपवे प्रोजेक्ट की निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। - विजय किरन आनंद, कुंभ मेलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed