फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Akhada Parishad made preparations for the return of people to Hinduism in Maha Kumbh

Maha kumbh 2025: महाकुंभ में जगेगी सनातन की अलख, सनातनियों की वापसी कराएगी अखाड़ा परिषद

Sat, 04 Jan 2025 08:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Jan 2025 08:10 AM IST
सार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि देश भर से बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे संपर्क किया है, जिन्होंने किन्हीं कारणों से सनातन छोड़कर अन्य धर्म स्वीकार कर लिया है। अब उन्हें इसका पश्चाताप और गलती का अहसास हो रहा है, तो ऐसे इच्छुक लोगों की फिर से घर वापसी कराई जाएगी।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Akhada Parishad made preparations for the return of people to Hinduism in Maha Kumbh
यात्रा में शामिल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी और अन्य संत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में सनातन की अलख जगाने के लिए अखाड़ा परिषद की ओर से धर्म वापसी कराई जाएगी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के अनुसार, इसके लिए विभिन्न प्रांतों के लोगों ने उनसे इच्छा जताई है, जिसके बाद इसके लिए तैयारी की जा रही है। पहले स्नान पर्व के साथ ही धर्म वापसी के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि देश भर से बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे संपर्क किया है, जिन्होंने किन्हीं कारणों से सनातन छोड़कर अन्य धर्म स्वीकार कर लिया है। अब उन्हें इसका पश्चाताप और गलती का अहसास हो रहा है, तो ऐसे इच्छुक लोगों की फिर से घर वापसी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए वैदिक मंत्रोच्चार, गायत्री पाठ और पंच गव्य के साथ उनका शुद्धिकरण किया जाएगा। फिर संगम स्नान के बाद उन्हें सनातन धर्म में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से लोग इसके लिए आगे आ रहे हैं। इसमें एमपी और छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रांतों के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

दूसरी ओर मथुरा वृंदावन धाम से महाकुंभ पहुंचे बटुक महाराज ने कहा कि उनके संपर्क में भी कई जनपदों के ऐसे लोग हैं जो अब सनातन धर्म में वापसी करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि महाकुंभ के प्रथम स्नान के साथ ही घर वापसी का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed