Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: 2000 soldiers deployed at 278 points in the city, fronts formed at 12 places

Mahakumbh : शहर में 278 प्वाइंटों पर तैनात किए गए 2000 जवान, 12 स्थानों पर बनाए गए मोर्चे

Sat, 11 Jan 2025 06:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 06:19 AM IST
सार

महाकुंभ मेले की शुरुआत होने में महज एक दिन शेष है और इसे लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके लिए शहर में 278 प्वाइंटों पर दो हजार जवान तैनात किए गए हैं। शहर क्षेत्र के सभी इंट्री प्वाइंटों समेत कुल 12 स्थानों पर मोर्चे बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh: 2000 soldiers deployed at 278 points in the city, fronts formed at 12 places
महाकुंभ क्षेत्र में गश्त करते घुड़सवार पुलिस दल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेले की शुरुआत होने में महज एक दिन शेष है और इसे लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके लिए शहर में 278 प्वाइंटों पर दो हजार जवान तैनात किए गए हैं। शहर क्षेत्र के सभी इंट्री प्वाइंटों समेत कुल 12 स्थानों पर मोर्चे बनाए गए हैं। इन पर लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों से लैस जवान मुस्तैद किए गए हैं।

विज्ञापन

महाकुंभ मेला क्षेत्र में आगमन करने वाले श्रद्धालु शहर में विभिन्न दिशाओं पर स्थित रूटों से होकर गुजरेंगे। सुरक्षा को लेकर जो योजना बनाई गई है, उसके तहत सात चक्रीय घेरा बनाया गया है। इसी के तहत शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों पर मोर्चे बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सुरक्षा के लिहाज से चिह्नित किए गए अन्य संवेदनशील प्वाइंटों पर भी मोर्चे बनाए गए हैं। कौशाम्बी-प्रयागराज राजमार्ग पर पूरामुफ्ती में सल्लाहपुर चौकी के सामने और एयरपोर्ट रोड पर माेर्चे बनाए गए हैं।

विज्ञापन


रीवा-प्रयागराज, बांदा-प्रयागराज व मिर्जापुर-प्रयागराज रूट पर बांगड़ चौराहे और जीटी जवाहर चौराहे पर दो मोर्चे बनाए गए हैं। इसी तरह बालसन और टीबी अस्पताल चौराहे पर भी दो माेर्चों पर सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। कमिश्नरेट पुलिस को मेला ड्यूटी के लिए मिली फोर्स में से दो हजार जवान 278 प्वाइंटों पर मुस्तैद हैं।        

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो बख्तरबंद वाहन, रोज नए रूट पर गश्त

माेर्चों के साथ ही शहर में सुरक्षा के लिए दो बख्तरबंद वाहनों से भी सशस्त्र जवान अलग-अलग रूटों पर लगातार गश्त कर रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि शहर से मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले छह रास्तों पर दो-दो घंटे के लिए बख्तरबंद वाहनों से पुलिसकर्मियों की गश्त ड्यूटी लगाई गई है। शहरियों व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित होने का अहसास दिलाने के लिए यह कवायद की जा रही है।

अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमा पर भी चेकपोस्ट

शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में स्थित अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमाओं पर भी चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां शिफ्टवार 24 घंटे तैनात रहकर पुलिसकर्मी निगहबानी कर रहे हैं। मप्र सीमा पर काेरांव, शंकरगढ़ व खीरी में 13 अंतरराज्यीय जबकि एयरपोर्ट, मऊआइमा, फूलपुर, हंडिया व मेजा में 15 अंतरजनपदीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed