फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Kumbh Mela work will be completed by 30th November: Satish Kumar

30 नवंबर तक पूरे होंगे महाकुंभ मेले के कार्य : सतीश कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela work will be completed by 30th November: Satish Kumar
महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियों को परखने के लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) सतीश कुमार ने शनिवार को शहर के आठ रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। दस घंटे तक चले निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा, महाकुंभ से जुड़े सभी कार्य 30 नवंबर तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर चेयरमैन ने कहा, वह रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में अगस्त में प्रयागराज आए थे। तब से अब तक काम में भी काफी बदलाव दिखा। प्रयाग और फाफामऊ में फुटओवर ब्रिज 10-15 दिन में तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन


रामबाग से झूंसी के बीच डबलिंग का भी 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि झूंसी, रामबाग, प्रयाग, फाफामऊ, सूबेदारगंज, प्रयागराज जंक्शन, नैनी और छिवकी में 30 नवंबर तक कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा ध्यान भीड़ प्रबंधन पर केंद्रित है। स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखकर कार्य कराए जा रहे हैं। स्टेशनों पर नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण हो या फिर झूंसी में छह इनक्लोजर, यह सभी कार्य क्राउड मैनेजमेंट के लिए ही हो रहे हैं।
छह इनक्लोजर होने की वजह से झूंसी में यात्रियों को फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। प्रयाग स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म-चार भी इसी उद्देश्य से बनाया गया है।
स्टेशनों पर भीड़ जमा न हो और लोगों का सुगम आवागमन हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। सतीश कुमार ने कहा, इस बार महाकुंभ में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का इस्तेमाल भी हो रहा है। स्टेशनों पर एआई बेस्ड कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

---
बिना लाइन में लगे यात्रियों को मिलेगा टिकट
चेयरमैन ने कहा कि मेले के दौरान यात्री आश्रय स्थल पर ही मुसाफिरों को टिकट उपलब्ध करवाया जाएगा। चेकिंग स्टाफ हैंड हेल्ड मशीन लेकर वहां तैनात रहेंगे और वह खुद ही यात्रियों के पास पहुंचकर टिकट मुहैया कराएंगे।


---
फाफामऊ में दो घंटे रुके चेयरमैन
सतीश कुमार शनिवार सुबह प्रयागराज जंक्शन से रेलवे के निरीक्षण यान परख से फाफामऊ स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण सुबह आठ बजे शुरू हुआ। यहां कार्य की गति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने कहा, 24 घंटे काम होना चाहिए। जरूरत पड़े तो श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed