फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Kumbh Call of saints every Hindu family should have at least three children

Mahakumbh: संतों का आह्वान, हर हिंदू परिवार में हो कम से कम तीन बच्चों का जन्म; बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार

Sat, 25 Jan 2025 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाकुंभ नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाकुंभ नगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Jan 2025 10:46 PM IST
सार

विहिप शिविर में एक दिन पूर्व मार्गदर्शक मंडल की बैठक में उठे तमाम बिंदुओं पर संतों ने विस्तृत चर्चा की। कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार सुनियोजित अत्याचार हो रहा है। भारत में भी कुछ तत्व हिंदुओं को बांग्लादेश जैसी स्थिति उत्पन्न करने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Maha Kumbh Call of saints every Hindu family should have at least three children
स्नान करते हुए साधु संत - फोटो : PTI

विस्तार

महाकुंभ नगर में विहिप की ओर से आयोजित विराट संत सम्मेलन में संतों ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई। कहा कि हिंदुओं की घटती जन्म दर से देश में हिंदू जनसंख्या का असंतुलन हो रहा है। संतों ने आह्वान किया कि हर हिंदू परिवार में कम से कम तीन बच्चों का जन्म हो।

विज्ञापन

विहिप शिविर में एक दिन पूर्व मार्गदर्शक मंडल की बैठक में उठे तमाम बिंदुओं पर संतों ने विस्तृत चर्चा की। कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार सुनियोजित अत्याचार हो रहा है। भारत में भी कुछ तत्व हिंदुओं को बांग्लादेश जैसी स्थिति उत्पन्न करने की धमकी दे रहे हैं। देश में हिंदुओं को इस विषय पर गहन चिंतन करना चाहिए। वक्फ बोर्ड के निरंकुश व असीमित अधिकारों को सीमित करने के लिए केंद्र सरकार कानून सुधार अधिनियम ला रही हैं। इस पर सभी दलों के सांसदों का सहयोग होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक विषयों के संदर्भ में मार्गदर्शक मंडल की बैठक में चर्चा हुई थी । विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बंगड़ा ने कहा कि संत सम्मेलन में मार्गदर्शक मंडल में पूज्य संतों द्वारा दुनिया भर के हिंदू समाज का मार्गदर्शन किया। कहा कि देश भर में हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिए। ओडिशा से आए प्रभाकर दास जी महाराज ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता पर बल दिया।

विज्ञापन

वहीं वाल्मीकि समाज से योगी उमेश नाथ ने अपने संबोधन में हिंदू समाज में घटती जनसंख्या पर चिंता जताई। निवेदन किया कि कि हिंदू समाज अपनी जनसंख्या को बढ़ाएं। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, लिंग रिंपोचे, भास्कर गिरि, स्वामी जनार्दन, परमानंद गिरि की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने एवं संचालन विहिप केंद्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने किया।

इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी , जैन साध्वी दीप्ति, स्वामी विवेकानंद , विहिप केंद्रीय अध्यक्ष आलोक , केंद्रीय महामंत्री संगठन मिलिंद परांडे , विनायक राव देशपांडे , कोटेश्वर शर्मा जी, स्वामी चूड़ामणि चतुभुजाचार्य, डॉ भरत भूषण दास, जत्थेदार हरजोत सिंह आदि की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed