फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Kumbh 2025 Kumbh of planes will also be seen at Prayagraj airport

महाकुंभ 2025: एयरपोर्ट में होगा विमानों का महाकुंभ, अब तक 55 के जारी हुए शेड्यूल; आगे और बढ़ेगी यह संख्या

Sat, 04 Jan 2025 08:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Jan 2025 08:28 AM IST
सार

महाकुंभ के दौरान पहली बार एयरपोर्ट से चार कंपनियों के विमानों का संचालन होगा। इसमें अकासा, इंडिगो, स्पाइस जेट एवं एलाइंस एयर शामिल हैं। चर्चा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कुछ शहरों के लिए सीधी उड़ान का कार्यक्रम जारी कर सकती है।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Kumbh of planes will also be seen at Prayagraj airport
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेले के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों का भी कुंभ देखने को मिलेगा। विमानन कंपनियां अब तक 55 विमानों का शेड्यूल जारी कर चुकी हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान पहली बार एयरपोर्ट से चार कंपनियों के विमानों का संचालन होगा। इसमें अकासा, इंडिगो, स्पाइस जेट एवं एलाइंस एयर शामिल हैं। चर्चा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कुछ शहरों के लिए सीधी उड़ान का कार्यक्रम जारी कर सकती है।

विज्ञापन

इस बीच विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने प्रयागराज से इंदौर और जयपुर के लिए सीधी उड़ान का शेड्यूल जारी किया है। एलाइंस एयर की जयपुर की उड़ान 10 जनवरी और इंदौर की उड़ान 11 जनवरी से शुरू होगी।

यह दोनों विमान सप्ताह में एक दिन यहां से उड़ान भरेंगे। जयपुर से हर शुक्रवार शाम पांच बजे उड़ान भरकर विमान शाम 6:50 बजे यहां आएगा।इसी तरह प्रयागराज से यह विमान हर रविवार शाम 6:45 बजे उड़ान भरेगा जो रात 8:35 बजे जयपुर पहुंचेगा।

वहीं, इंदौर-प्रयागराज विमान हर शनिवार इंदौर से रात 8:05 बजे उड़ान भरेगा, जो रात 10:05 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसी तरह प्रयागराज से प्रत्येक सोमवार इंदौर की उड़ान शाम 7:40 बजे रवाना होगी जो रात 9:40 बजे वहां पहुंच जाएगी।

महाकुंभ अवधि में सर्वाधिक विमानों का आवागमन दिल्ली के लिए होगा। कुछ तिथियों में दिल्ली के लिए एक दिन में छह-छह उड़ान रवाना होगी। इसके अलावा पुणे, विशाखापट्टनम समेत दस शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की भी सुविधा रहेगी।

महाकुंभ के दौरान सीधी उड़ान
एलाइंस एयर : दिल्ली, बिलासपुर, जयपुर, इंदौर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, देहरादून, चंडीगढ़ और कोलकाता।
इंडिगो : दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, रायपुर, भुवनेश्वर, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद।
स्पाइस जेट : जयपुर, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बंगलूरू। अकासा एयर : मुंबई और दिल्ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed