फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magic going for Devi Darshan overturned, many injured

Prayagraj News: देवी दर्शन को जा रही मैजिक पलटी, कई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Magic going for Devi Darshan overturned, many injured
घूरपुर के कैनुआ गांव में श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के लिए ले जा रही मैजिक पलट गई। इसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करछना थाना क्षेत्र के तेवरिया गांव से सोमवार को कई लोग टाटा मैजिक में सवार होकर लालापुुर के मसूरियन धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। घूरपुर थाना क्षेत्र के कैनुआ गांव के पास मैजिक अनियंत्रित होकर पटल गई। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और मैजिक में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार तेवरिया गांव निवासी निशा देवी (28) पत्नी प्रदीप, धीरज कुमार सोनकर (17), रेखा (30) पत्नी रामबाबू, सुनीता (28) पत्नी श्याम बाबू, उषा (30), आनंद सोनकर, श्यामकली (50) पत्नी लाल बहादुर, गुड़िया (20) पुत्री राधे श्याम घायल हुए हैं। पार्वती (50) पत्नी लाल जी निवासी जारी बाजार, और शीला देवी (35) गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed