फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालु लगा रहे पुण्य की डुबकी, 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना

Sun, 09 Feb 2020 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Feb 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Maghi Purnima Devotees take holy dip at Sangam Prayagraj
संगम में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु - फोटो : ANI
माघ मेला के पांचवें व अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को ही संगम पर लाखों श्रद्धालु पहुंच गए थे। शाम चार बजे पूर्णिमा तिथि लगी, लेकिन इससे पूर्व ही संगम पर स्नान-दान आरंभ हो गया। 


सभी सेक्टरों के मार्गों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेला प्रशासन ने पर्व पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया है।
माघी पूर्णिमा शनिवार की शाम चार बजे ही लग गई थी। 

ऐसे में सुबह से ही संगम पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा था। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों से लेकर संगम जाने वाली हर सड़क पर लोगों के सिर पर भक्तिभाव की गठरी नजर आने लगी। 

संगम जाने वाले मार्गों पर लोग दिन भर एक-दूसरे का हाथ थामकर बढ़ते, बिछड़ते और उसी भीड़ में मिलते रहे। हर तरफ माघी पूर्णिमा पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ही नजर आई। 
Maghi Purnima Devotees take holy dip at Sangam Prayagraj
prayagraj - फोटो : अमर उजाला
माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर सुबह 8:00 बजे तक 500000 श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी।
Maghi Purnima Devotees take holy dip at Sangam Prayagraj
prayagraj - फोटो : अमर उजाला

घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। स्नान के बाद लोगों ने पूजन, अर्चन और दान-पुण्य भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maghi Purnima Devotees take holy dip at Sangam Prayagraj
prayagraj - फोटो : अमर उजाला

माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।

विज्ञापन
Maghi Purnima Devotees take holy dip at Sangam Prayagraj
prayagraj - फोटो : अमर उजाला

मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है। जैसे जैसे दिन बढ़ रहा है लगातार भीड़ बढ़ती ही जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed