फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: When the prisoner came to take a dip in the Sangam wearing handcuffs, the spectators were astonished

माघ मेला : जब हाथों में हथकड़ी पहने संगम में डुबकी लगाने पहुंचा कैदी, देखने वाले हुए अचंभित

Thu, 17 Feb 2022 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 01:28 AM IST
सार

घाट पर जब उसे स्नान कराने के लिए पुलिस लेकर पहुंची तो देखने वाले स्तब्ध रह गए। करीब 15 मिनट तक स्नान और घाट पर पूजन कराने के बाद पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई। वह जिधर से गुजर रहा था लोग उसे ही देख रहे थे। 

विज्ञापन
Magh Mela: When the prisoner came to take a dip in the Sangam wearing handcuffs, the spectators were astonished
Prayagraj News : माघी पूर्णिमा पर संगम तट उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

माघी पूर्णिमा स्नान के दौरान हाथों में हथकड़ी पहनकर संगम तट पर  पहुंचा युवक चर्चा का विषय बना रहा। उसे मप्र पुलिस के तीन जवान लेकर घाट पर पहुंचे थे। पूछने पर उन्होंने कुछ बोलने से इंकार कर दिया, ऐसे में यह नहीं पता चला कि युवक कौन था और उसे किसकी अनुमति से गंगा स्नान के लिए लाया गया। फिलहाल यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। 
विज्ञापन

 



घाट पर जब उसे स्नान कराने के लिए पुलिस लेकर पहुंची तो देखने वाले स्तब्ध रह गए। करीब 15 मिनट तक स्नान और घाट पर पूजन कराने के बाद पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई। वह जिधर से गुजर रहा था लोग उसे ही देख रहे थे। 

विज्ञापन

आर्ट ऑफ लीविंग की ओर से शिविरों में संतों-भक्तों को बांटा गया चार ट्रक खाद्यान्न

संगम की रेती पर बसे माघ मेला में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ  लिविंग की ओर से संतों, श्रद्धालुओं के शिविरों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान खाक चौक स्थित सतुआ बाबा सेवा शिविर, बाघंभरी मठ छात्रावास, बड़े हनुमान मंदिर अन्नक्षेत्र, के अलावा मणि राम दास छावनी नृत्य गोपाल दास के शिविर के अलावा कल्पवासी शिविरों में चार ट्रक चावल, दाल, घी, च्यवनप्राश, सरसों का तेल, हैंडवाश और डिटर्जेंट पाउडर का वितरण किया गया।



खाद्य सामग्री वितरण के समय श्रीश्री तत्व के प्रबंध निदेशक अरविंद वर्चस्वी भी मौजूद थे। संतों-भक्तों और कल्पवासियों को स्वच्छता के साथ ही कोविड-19 के खतरों से सजग रहने के लिए भी जागरूक किया गया। आर्ट आफ  लिविंग के मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ शिक्षक मूलचंद के अलावा स्वामी भव्यतेज, सुजीत के अलावा दर्जनों अयुनायी इस अभियान में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed