{"_id":"695f930b356369e5510eba24","slug":"magh-mela-two-parrots-shiva-and-dev-are-also-doing-kalpavas-in-the-fair-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Mela : मेले में दो तोते शिव और देव भी कर रहे कल्पवास, सुबह गंगा स्नान के बाद करते हैं सीता-राम नाम का जप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Mela : मेले में दो तोते शिव और देव भी कर रहे कल्पवास, सुबह गंगा स्नान के बाद करते हैं सीता-राम नाम का जप
Thu, 08 Jan 2026 04:50 PM IST
विनोद सिंह
सोनाली सिंह, प्रयागराज
सोनाली सिंह, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Jan 2026 04:50 PM IST
सार
माघ मेले में साधना के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। वहीं, दो तोते शिव और देव भी कल्पवास कर रहे हैं। झूंसी निवासी अनीता तिवारी दोनों की पालन माता हैं। उन्होंने बताया कि 2023 में नवरात्र के दौरान उनके बेटे दिव्यांश ने दोनों को घर लाया था।
विज्ञापन
माघ मेले में कल्पवास करने पहुंचे दो तोते देव और शिव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले में साधना के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। वहीं, दो तोते शिव और देव भी कल्पवास कर रहे हैं। झूंसी निवासी अनीता तिवारी दोनों की पालन माता हैं। उन्होंने बताया कि 2023 में नवरात्र के दौरान उनके बेटे दिव्यांश ने दोनों को घर लाया था। उसी ने इनका नाम शिव और देव रखा। बेटा बाहर टहलने गया था। इसी बीच उसने देखा कि एक पेड़ पर से चार अंडे गिरकर टूट गए थे, जिनमें से दो बच्चे जीवित थे।
विज्ञापन
दिव्यांश उन्हें घर ले आया और रुई की मदद से अंगूर का जूस पिलाकर उनकी देखभाल शुरू की गई। अब ये दोनों परिवार का हिस्सा बन गए हैं। दोनों अपनी भाषा में उन्हें मम्मा और पालन पिता भुवनेश्वर नाथ तिवारी को पापा कहकर पुकारते हैं। उनके मुताबिक दोनों सुबह उठकर गंगा स्नान, सीता-राम नाम का जप करने के साथ ही लड्डू गोपाल को नहलाने और खाना खिलाने के लिए बोलते हैं। ऐसा ये तीन साल से कह रहे हैं।
विज्ञापन