फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela The tent city will be illuminated by the sun's rays even at night, solar hybrid will be used

माघ मेला : रात में भी सूर्य की किरणों से रोशन होगा तंबुओं का नगर, सोलर हाइब्रिड का किया जाएगा इस्तेमाल

Thu, 28 Dec 2023 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 06:26 PM IST
सार

विद्युत महकमे की ओर से माघ मेला क्षेत्र में 18 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इनमें करीब तीन हजार हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। वहीं, 165 बड़े सोलर हाइब्रिड और तकरीबन 1200 छोटे सोलर लाइट्स से मेला क्षेत्र को रोशन करने का कार्य हो रहा है।

विज्ञापन
Magh Mela The tent city will be illuminated by the sun's rays even at night, solar hybrid will be used
माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तंबुओं की नगरी में पहली बार सूर्य की रोशनी से बिजली मिलेगी। मेला क्षेत्र में लगने वाली स्ट्रीट लाइट्स में सोलर हाइब्रिड का इस्तेमाल किया जाएगा। ये स्ट्रीट लाइट ऐसी होंगी, जो सूर्य की रोशनी से चार्ज होकर जलेंगी। अगर मौसम या किसी अन्य गड़बड़ी की वजह से वो चार्ज नहीं हो सकेंगी, तो बिजली से जलेंगी। माघ मेला में इसका परीक्षण छोटे तौर पर किया जा रहा है। अगर इसका परिणाम अच्छा रहा तो महाकुंभ-2025 में व्यापक स्तर पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


विद्युत महकमे की ओर से माघ मेला क्षेत्र में 18 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इनमें करीब तीन हजार हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। वहीं, 165 बड़े सोलर हाइब्रिड और तकरीबन 1200 छोटे सोलर लाइट्स से मेला क्षेत्र को रोशन करने का कार्य हो रहा है। विभाग की ओर से यह सोलर हाइब्रिड लाइट माघ मेला के चौराहों और पांटून पुलों पर लगाया जाएगा, ताकि इसकी उपयोगिता को परखा जा सके।
विज्ञापन


15 जनवरी से धर्म और आस्था का यह मेला शुरू हो रहा है। विद्युत विभाग 31 दिसंबर तक अपने पूरे काम खत्म कर लेने में जुटा हुआ है। मेला क्षेत्र में बिजली महकमे की ओर से 340 किलोमीटर से ज्यादा लंबे तार और बिजली के खंभे भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर पर लगेगा एमसीसी स्टार्टर

माघ मेले में ट्रांसफार्मर पर परंपरागत तरीके से लगने वाले फ्यूज के साथ ही आधुनिक एमसीसी स्टार्टर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि तकनीकी खराबी का पता लगाया जा सके। एमसीसी से फाल्ट को खोजने में बिजलीकर्मियों को सहूलियत होगी। इस तकनीक का इस्तेमाल भी माघ मेला में पहली बार होगा।

65 हजार कैंप में दिए जाएंगे कनेक्शन

मेला क्षेत्र में बसने वाले कल्पवासियों को विद्युत विभाग की ओर से कनेक्शन भी दिया जाएगा। साधु, संत और संस्थाओं के शिविरों में रोशनी के लिए करीब 65 हजार कनेक्शन दिए जाने की योजना है। इस बार मेला क्षेत्र का थोड़ा विस्तार किया गया है, इसलिए विद्युत विभाग की ओर से भी और भी ज्यादा तैयारियों की जा रही हैं।

मेला क्षेत्र में बिना किसी बाधा के 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए महकमे की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला क्षेत्र में 21 सब स्टेशनों से बिजली की निर्बाध और सुरक्षित बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। - प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed