फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: Strict security arrangements on Paush Purnima, ATS commandos deployed at Sangam

Magh Mela : पौष पूर्णिमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संगम पर तैनात किए गए एटीएस कमांडो

Thu, 05 Jan 2023 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Jan 2023 07:25 PM IST
सार

माघमेला में पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संगम पर एटीएस के कमांडो को तैनात किया गया है। इसके अलावा आरएएफ और पीएसी भी तैनात रहेंगी। बृहस्पतिवार को एडीजी ने फोर्स को ब्रीफ किया।

विज्ञापन
Magh Mela: Strict security arrangements on Paush Purnima, ATS commandos deployed at Sangam
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघमेला में पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संगम पर एटीएस के कमांडो को तैनात किया गया है। इसके अलावा आरएएफ और पीएसी भी तैनात रहेंगी। बृहस्पतिवार को एडीजी ने फोर्स को ब्रीफ किया। इसके बाद फोर्स तैनाती स्थल पर रवाना हो गई। ड्रोन और आईट्रिपलसी के कैमरों से हर वक्त निगरानी होती रहेगी। 

विज्ञापन


रिजर्व पुलिस लाइन माघमेला के मानसरोवर सभागार में आज एडीजी भानु भास्कर ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग की और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार न किया जाय। पुलिस वाले यह सुनिश्चित कराएं कि श्रद्धालु सिर्फ स्नान घाटों पर ही स्नान करें क्योंकि कई जगह खतरनाक कटान है। संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की चेकिंग की जाय।
विज्ञापन


मीटिंग में कमिश्नर रमित शर्मा, डीआईजी चंद्रप्रकाश, एसएसपी मेला डा. राजीव नारायण मिश्रा और एसपी मेला आदित्य शुक्ला समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी मेला डा. राजीव ने बताया कि फोर्स को बृहस्पतिवार रात आठ बजे से ही तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







संगम पर एटीएस और एसटीएफ के कमांडो तैनात रहेंगे। इस बार एसडीआरएफ के साथ एनडीआरएफ की टीम भी आ चुकी है। बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड) टीमें एक्टिव हैं। कुल पांच हजार की फोर्स तैनात रहेगी। ड्रोन से मेले की लगातार निगरानी होती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed