फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela prayagraj: knock of corona infection in Magh Mela area, preparations incomplete

Magh Mela prayagraj : माघ मेला क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की दस्तक, तैयारियां अधूरी

Sat, 02 Jan 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela prayagraj: knock of corona infection in Magh Mela area, preparations incomplete
prayagraj news : magh mela prayagraj - फोटो : अमर उजाला

माघ मेला क्षेत्र में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अभी अधूरी हैं। कोविड जांच केंद्र और सामान्य अस्पतालों की स्थापना नहीं हो सकी है। मेले का पहला स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति का होगा, लेकिन मेला क्षेत्र में कोरोना जांच और श्रद्धालुओं के उपचार की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की जा सकी है। मेला पुलिस लाइन के पांच होमगार्डों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ा है। ऐसे में मेला क्षेत्र में कोरोना प्रोटोकॉल और शासनादेश का पालन करना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है।

विज्ञापन

Magh Mela prayagraj: knock of corona infection in Magh Mela area, preparations incomplete
माघ मेला - फोटो : prayagraj

माघ मेला क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सिपाहियों, होमगार्डों की कोविड जांच कराई। पांच होमगार्डों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन में कोरोना जांच का क्रम अभी जारी रहेगा। माघ मेला क्षेत्र में पूर्णिमा से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं, कल्पवासियों सहित बड़ी संख्या में लोग मेला क्षेत्र आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Magh Mela prayagraj: knock of corona infection in Magh Mela area, preparations incomplete
माघ मेला। - फोटो : prayagraj

शासन की गाइड लाइन के मुताबिक मेला क्षेत्र में प्रवेश के पहले कोविड जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। मेला प्रशासन ने हर सेक्टर में कोविड अस्पताल और जांच केंद्र बनाने की  बात कही थी, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं किया जा सका है। मेला क्षेत्र में अस्पतालों की स्थापना और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने, जांच की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है, लेकिन किसी भी सेक्टर में अस्पताल तैयार नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन

Magh Mela prayagraj: knock of corona infection in Magh Mela area, preparations incomplete
माघ मेला। - फोटो : prayagraj
सच्चाई यह है कि मेला क्षेत्र में स्थापित होने वाला सामान्य अस्पताल भी अभी तैयार नहीं किया जा सका है। मेला क्षेत्र की सभी सड़कों और घाटों के पास शौचालय निर्माण का काम अधूरा है। जबकि तीन दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य में मेला क्षेत्र में सफाई, शौचालय और अस्पतालों की स्थापना के साथ कोविड संक्रमण की रोकथाम और जांच की फुलप्रूफ व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मेला क्षेत्र में तैयारियों को पूर्ण कराने में काफी पिछड़ा है। यह आने वाले समय में मेले में अव्यवस्था का बड़ा कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed