फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: Hindus should not be limited to their stomach and family, they should also be aware of protecting

Magh Mela : हिंदू पेट और परिवार तक सीमित न रहे, धर्म की रक्षा के लिए भी हो जागरूक

Sun, 18 Jan 2026 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 07:41 PM IST
सार

हिंदू सिर्फ पेट और परिवार तक सीमित न रहें। अपने धर्म की रक्षा के लिए भी जागरूक हों। युवा पीढ़ी श्रीमद्भभगवद्, महाभारत और श्री रामचरित मानस जैसे अमूल्य ग्रंथों के अध्ययन की मानसिकता विकसित करे।

विज्ञापन

विस्तार

हिंदू सिर्फ पेट और परिवार तक सीमित न रहें। अपने धर्म की रक्षा के लिए भी जागरूक हों। युवा पीढ़ी श्रीमद्भभगवद्, महाभारत और श्री रामचरित मानस जैसे अमूल्य ग्रंथों के अध्ययन की मानसिकता विकसित करे। हिंदुओं को अपने धर्म की रक्षा के लिए जागना होगा, ताकि नई पीढ़ी को अपने धर्म की जानकारी हो। यह बातें गोवर्धनमठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने रविवार को माघ मेले के त्रिवेणी मार्ग स्थित शिविर में धर्म अध्यात्म एवं राष्ट्र से संबंधित भक्तों के प्रश्नों के उत्तर में कहीं।

विज्ञापन


पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान पर्वों की महत्ता बताते हुए पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि विशेष संयोग से प्रमुख स्नान पर्व पड़ते हैं। गंगा नाम के स्मरण से ही मानव का कल्याण होता है। प्रमुख स्नान पर्वों पर तीर्थराज प्रयागराज में कहीं भी गंगा घाट पर स्नान करना पुण्यदायक होता है।
विज्ञापन


संगम के दर्शन से ही दिव्यता का होता है अनुभव

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि जो व्यवहार अपने लिए उचित न लगे वो दूसरों के साथ भी नहीं करना चाहिए। पर्यटन केंद्र समझकर किसी भी तीर्थ क्षेत्र में नहीं जाना चाहिए। संगम के दर्शन से ही दिव्यता का अनुभव होता है। सनातन धर्म को चाहे कोई कितना भी क्षति पहुंचाने की चेष्टा करे लेकिन सनातन धर्म अजेय और सिद्ध है। इस मौके पर शंकराचार्य के निजी सचिव स्वामी निर्विकल्पानंद सरस्वती, विवेक मिश्र वृंदावन, प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी, हृषिकेश ब्रह्मचारी और राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed