फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   magh mela

गंगा का जलस्तर बढ़ा, डूबा घाट

Tue, 03 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 03 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
magh mela
 माघी पूर्णिमा का स्नानपर्व मंगलवार को है और इस  पर श्रद्धालुओं को स्नान के लिए गंगा में पर्याप्त जल मिलेगा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। हालांकि इसकी वजह से प्रशासन के सामने चुनौतियां बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से एक घाट डूब गया है। तमाम जगह कटान की समस्या पैदा हो गई है और मेले में गंगा तट पर बसे शिविरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। तमाम घाटों को बचाए रखने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त कवायद करनी पड़ रही है। फिलहाल स्नान के लिए 10 घाट तैयार कर दिए गए हैं। बाकी की व्यवस्था पूर्व के स्नानपर्वों की तरह होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद नहरों का पानी नदियों में छोड़ दिए जाने से गंगा का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ा है। सोमवार को स्थिति और खराब हो गई।

 प्रशासन ने माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए 11 घाट तैयार किए थे लेकिन जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणी मार्ग वाला घाट पूरी तरह से डूब गया। अन्य घाटों पर भी गहराई बढ़ जाने के कारण बैरिकेडिंग को शिफ्ट किया गया। इसकी वजह से कुछ घाटों की चौड़ाई पहले के मुकाबले कम हो गई। इसके साथ ही दंडीबाड़ा के आसपास और मेले में कुछ अन्य स्थानों पर जलस्तर बढ़ने से कटान की समस्या भी पैदा हो गई। सिंचाई विभाग को इस समस्या से निपटने के लिए कई जगह क्रेट लगाने पड़े।
विज्ञापन


स्थिति नियंत्रण में रहे, सो डीएम भवनाथ सिंह, एडीएम सिटी एसके शर्मा सहित तमाम प्रशासनिक अफसर देर रात तक घाटों का निरीक्षण करते रहे। फिलहाल चुनौतियों के बीच स्नान के लिए दस घाट तैयार कर लिए गए। प्रशासन का अनुमान है कि माघी पूर्णिमा पर तकरीबन 25 लाख श्रद्धालु स्नान के लिए मेला क्षेत्र में पहुंच सकते हैं। एडीएम सिटी ने बताया कि घाटों पर मोबाइल टॉयलेट और चेंजिंग रूम की व्यवस्था पहले की तरह होगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए घाटों के आसपास और परेड मैदान पर 450 शिविर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed