फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: Colonel assured on arrival on the spot

माघ मेलाः कर्नल ने मौके पर पहुंचकर दिया आश्ववासन

Sat, 16 Nov 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela: Colonel assured on arrival on the spot
Magh Mela: Colonel assured on arrival on the spot - फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। संगम क्षेत्र में सेना की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त आदि को संबोधित ज्ञापन और चौबीस घंटे के भीतर पुन: उसी स्थान पर तख्त नहीं रखाए जाने पर बेमियादी अनशन की चेतावनी के बाद शुक्रवार को सेना के अफसरों ने तीर्थपुरोहितों की सुध ली। कर्नल दास ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौजूद तीर्थपुरोहितों से बातचीत की।
विज्ञापन

इस बीच तीर्थपुरोहितों का एक प्रतिनिधि मंडल माघ मेला अधिकारी से वार्ता कर रहा था। साथी तीर्थपुरोहितों के संदेश पर सभी तीर्थपुरोहित घटनास्थल पर वार्ता के लिए पहुंचे। तीर्थपुरोहितों के मुताबिक बातचीत के दौरान कर्नल दास ने तीर्थपुरोहितों की शिकायत के साथ ही उनके दावों को भी सुना और संबंधित प्रपत्र भी देेखे। बाद में उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता करके मामले के निस्तारण का भरोसा दिलाया। हालांकि इस बीच उन्होंने तीर्थपुरोहितों से किसी भी तरह का स्थायी या अस्थायी निर्माण न करने के लिए भी कहा। वैसे उन्होंने आश्वस्त भी किया कि इस दौरान सेना की ओर से सामान हटाने जैसी कोई भी कार्रर्वाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों का कहना है कि सेना की पहल के बाद शनिवार को सेना के उच्च अधिकारियों से एक बात फिर बातचीत की जाएगी। सेना के रुख के मुताबिक ही तीर्थपुरोहितों की ओर से धरना-प्रदर्शन या बेमियादी अनशन के बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा। बता दें, चौबीस घंटे के भीतर मामले का निस्तारण न होने पर तीर्थपुरोहितों ने बेमियादी अनशन की चेतावनी दी थी। बातचीत के दौरान राजेंद्र पालीवाल, अजय पांडेय, राजेश तिवारी, संतोष भारद्वाज, मनोज कड़ाही, गौरव पांडेय, अमित पांडेय, डब्बू प्रोहा सहित बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed