{"_id":"63a9fc970fb5a17e2d1316ab","slug":"magh-mela-bhoomi-poojan-of-magh-mela-camp-of-kinnar-arena-city-desk-news-ald349182027","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला : किन्नर अखाड़ा के माघ मेला शिविर का हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला : किन्नर अखाड़ा के माघ मेला शिविर का हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
संवाद
प्रयागराज। किन्नर अखाडा के लोवर ओल्ड जीटी रोड स्थित माघ मेला शिविर का भूमि पूजन किया गया। उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और उत्तर प्रदेश किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी और प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि सहित अखाड़े के सभी संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में शिष्यों ने भूमि पूजन में भाग लिया।
भूमि पूजन आचार्य योगी सत्यम और आचार्य पवन नंद गिरी ने वैदिक मंत्रों से संपन्न करवाया। महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती, उसके प्रचार-प्रसार, लोक कल्याण की कामना और विश्व कल्याण की कामना को लेकर किन्नर संत, महात्मा माघ मास में तीर्थराज प्रयागराज में कल्पवास करते हैं। इस दौरान देश और विदेश से बड़ी संख्या में किन्नर संत, महात्मा और उनके शिष्य माघ मेले में आते है। भूमि पूजन के दौरान कथा वाचिका साध्वी राधिका वैष्णव चित्रकूट, किन्नर अखाड़ा की महंत एवं प्रयागराज टांसजेण्डर बोर्ड की सदस्य वैष्णवीनंद गिरी, राधिका, शोभा, नैना, निष्ठा,परी, मनीषा सहित बड़ी संख्या में शिष्य, अंतर्राष्ट्रीय मूंछ नर्तक व समाजसेवी राजेन्द्र तिवारी दुकान जी, अखिलेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।