फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: Anger among saints-pilgrants due to lack of facilities, demonstration at fair office

माघ मेला : सुविधाएं न मिलने से संतों-तीर्थपुरोहितों में गुस्सा, मेला कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 15 Jan 2022 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 11:00 PM IST
सार

माघ मेले में कई संस्थाओं को भूमि मिलने के बाद सुविधा पर्ची जारी न होने से अभी तक शिविर नहीं लग सके हैं। सेक्टर पांच में आचार्यबाड़ा के कोषाध्यक्ष घनश्यामाचार्य को भी सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत खर्चे से शिविर लगाना शुरू किया है।

विज्ञापन
Magh Mela: Anger among saints-pilgrants due to lack of facilities, demonstration at fair office
prayagraj news : माघ मेला - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भूमि आवंटन के बाद सुविधाएं न मिलने से संतों और तीर्थपुरोहितों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कहीं सुविधाएं न मिलने को लेकर विरोध हो रहा है, तो कहीं ठेकेदारों की मनमानी से शिविर नहीं लग पा रहे हैं। महीने भर से सुविधा पर्ची के लिए चक्कर काट रहे प्रयागराज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को मेला कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


माघ मेले में कई संस्थाओं को भूमि मिलने के बाद सुविधा पर्ची जारी न होने से अभी तक शिविर नहीं लग सके हैं। सेक्टर पांच में आचार्यबाड़ा के कोषाध्यक्ष घनश्यामाचार्य को भी सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत खर्चे से शिविर लगाना शुरू किया है। इसी तरह काली मार्ग स्थित प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र मिश्र के शिविर में 50 से अधिक कल्पवासियों के शिविर लगे हैं। लेकिन, वहां अभी चार ही शौचालय लगाए जा सके हैं।
विज्ञापन


डॉ. प्रकाश ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी दल के एक नेता के रिश्तेदार को शौचालय का ठेका दिया गया है। अब जब मेला शुरू हो गया है, तब ठेकेदार काम पूरा नहीं कर पा रहा है। अगर मनमानी बंद न हुई तो तीर्थपुरोहित सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उधर, सुविधा पर्ची न मिलने से नाराज प्रयागराज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मेला कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संस्था के सचिव और विश्व धरोहर महाभियान के संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने मेला प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि कि बीते वर्ष मेला प्रशासन ने संस्था को भरोसा दिलाया था कि अगर इस बार  शिविर नहीं लगाएंगे तो अगली बार भूमि और सुविधाओं में किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी। अब मेला कार्यालय से पता चला है कि उनकी संस्था की सुविधा रोक दी गई है। विरोध जताने वालों में सुशील महाराज, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, अनुपमा पांडेय, केजी तिवारी, प्रभु राज,मोहित गुप्ता, आकाश निषाद शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed