{"_id":"6957b531bf98feec5706db5e","slug":"magh-mela-ambulances-will-be-deployed-near-the-ghats-during-the-bathing-festival-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Mela : स्नान पर्व के दौरान घाटों के पास एंबुलेंस की रहेगी तैनाती, 15 एडवांस लाइफ सपोर्ट भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Mela : स्नान पर्व के दौरान घाटों के पास एंबुलेंस की रहेगी तैनाती, 15 एडवांस लाइफ सपोर्ट भी शामिल
Fri, 02 Jan 2026 05:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Jan 2026 05:38 PM IST
सार
माघ मेले के दौरान स्नान पर्वों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी घाटों पर एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी। इसके लिए मेले में 50 की जगह 80 एंबुलेंस लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
माघ मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माघ मेले के दौरान स्नान पर्वों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी घाटों पर एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी। इसके लिए मेले में 50 की जगह 80 एंबुलेंस लगाई जाएंगी। ये एंबुलेंस घाटों के अलावा अस्थायी बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व कई अन्य प्रमुख स्थानों पर भी तैनात रहेंगी। इनमें 15 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) और 65 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा घाटों पर रिवर एंबुलेंस की तैनाती भी की जाएगी। इस बीच बृहस्पतिवार से मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अपनी सभी सेवाओं को संचालित कर दिया गया। इस बार मेले में कुल 75 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें 19 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। इन सभी चिकित्सकों को आसपास के मंडलों से बुलाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मेले में 20-20 बेड के गंगा और त्रिवेणी आस्थायी अस्पताल संचालित किए गए हैं। इनमें लगभग सभी प्रकार की जांचें, माइनर ओटी व ओपीडी की व्यवस्था रहेगी। मेले के लिए मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन), तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) व स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में कुल 185 बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही हाईवे के पास बने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
मेले की स्वास्थ्य सेवाएं
20-20 बेड के सेक्टर पांच गंगा और सेक्टर दो त्रिवेणी चिकित्सालय
12 प्राथमिक उपचार केंद्र
80 एंबुलेंस
दो रिवर एंबुलेंस
75 चिकित्सकों की तैनाती
19 विशेषज्ञ चिकित्सक
बेली, कॉल्विन व एसआरएन अस्पताल में 185 बेड आरक्षित
स्नान घाटों पर एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा शहर के जिला, मंडलीय व मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में श्रद्धालुओं के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। मेले की सभी स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हो गई हैं। - डॉ. एके तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी