Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela ritual dips faith begin before Paush Purnima Magh Mela commence on January 15.

माघ मेला : पौष पूर्णिमा से पहले ही शुरू होगी आस्था की डुबकी, 15 जनवरी से माघ मेले का होगा आगाज

Sat, 21 Nov 2026 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 05:37 PM IST
सार

पौष पूर्णिमा का इंतजार खत्म होने से पहले ही संगम पर आस्था की डुबकी शुरू हो जाएगी। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के स्नान के साथ माघ मेले का आगाज होगा, जबकि 22 जनवरी से कल्पवासी संगम की रेती पर डेरा डालेंगे।

विज्ञापन
Magh Mela ritual dips faith begin before Paush Purnima Magh Mela commence on January 15.
प्रयागराज माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

नववर्ष के प्रारंभ होते ही आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत सनातन संस्कृति के महान पावन पर्व की भी शुरुआत हो रही है। हिंदू संस्कृति के अनुसार पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक का यह समय तीर्थराज प्रयाग के लिए मानो स्वर्ग का प्रतीत होता दिखाई देने लगता है और यही समय होता है उस आस्था की डुबकी का, जिसे पाने के लिए सभी लालायित रहते हैं।

विज्ञापन


मां कामाख्या ज्योतिष पीठम ट्रस्ट के निदेशक ज्योतिषाचार्य विवेक उपाध्याय के अनुसार, इस वर्ष पौष पूर्णिमा 22 जनवरी को है। इसी दिन से कल्पवास के साथ माघ मेले का आयोजन शुरू होता है लेकिन यह मेला पौष पूर्णिमा से पहले मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को ही प्रारंभ हो जाएगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार, अष्टमी, द्वादशी, चतुर्दशी, पूर्णिमा, अमावस्या के साथ सूर्य की संक्रांतियों को पर्व तिथि की संज्ञा दी गई है। इन सभी पर्व तिथियों पर स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति

सूर्य के धनु से मकर राशि में जाने पर होने वाली सूर्य संक्रांति मकर संक्रांति कहलाती है। इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने से पृथ्वी पर प्रकाश की अवधि बढ़ जाती है। शीत का प्रभाव कम होने लगता है। इस संक्रांति में स्नान-दान अक्षय पुण्यकारी माना गया है। इस वर्ष मकर की संक्रांति 14 जनवरी की रात 03:54 बजे लग रही है। इसका पुण्य काल 15 जनवरी को सूर्योदय काल से 8-16 घंटे तक माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पौष पूर्णिमा

पौष मास की अंतिम तिथि पूर्णिमा 22 जनवरी को पड़ेगी। यह समय स्नान-दान के लिए पुण्यदायी बताया गया है। यह स्नान माघ में पड़ने वाले स्नान क्रम की शृंखला आरंभ होता है, साथ ही कल्पवास की भी शुरुआत हो जाती है। शास्त्रों में माना जाता है कि पौष पूर्णिमा के स्नान के उपरांत ही माघ मास के स्नान पर्वों का पुण्य फल प्राप्त होता है।

मौनी अमावस्या

माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन होकर स्नान-दान करना श्रेयस्कर होता है। ऐसा करने से काशी में गंगा स्नान के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। संगम तीर्थ पर यह स्नान हजारों गुना अधिक पुण्यदायी बताया गया है। मौनी अमावस्या छह फरवरी को है।

वसंत पंचमी

मां वागीश्वरी के पूजन का यह विशेष दिन है। शास्त्रों में इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त के रूप बताया गया है। तीर्थराज प्रयाग के संगम तट पर स्नान-दान का महत्व इस पर्व पर अतिमहत्वपूर्ण इसलिए भी हो जाता है कि स्वयं मां सरस्वती यहां सूक्ष्म रूप में विद्यमान है। यह समय आत्मजागरण का है। यह समय ज्ञान चक्र के साधन का है। इस पर्व पर स्नान करने से सात्विक चेतना का जीवन में प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है।

इस वर्ष के प्रमुख अमृत स्नान

इन पर्वों पर आस्था की डुबकी से जीवन में आरोग्यता के साथ-साथ सुख-समृद्धि की होगी वृद्धि
 

पर्व

तिथि

मकर संक्रांति

15 जनवरी 2027

पौष पूर्णिमा

22 जनवरी 2027

षट्तिला एकादशी

दो फरवरी 2027

मौनी अमावस्या

छह फरवरी 2027

वसंत पंचमी

11 फरवरी 2027

माघी पूर्णिमा

20 फरवरी 2027

महाशिवरात्रि

छह मार्च 2027

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed