फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela 2023: Unique Kalpavas of four generations under a tent on the sand

Magh Mela 2023 : रेती पर एक टेंट के नीचे चार पीढ़ियों का अनूठा कल्पवास

Sun, 08 Jan 2023 05:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 05:35 AM IST
सार

संगम किनारे तंबुओं की नगरी में महीने भर के जप, तप, ध्यान की संस्कृति का रंग खूब गाढ़ा हो रहा है। पौष पूर्णिमा से यज्ञशालाओं में हवन, पंडालों में सत्संग, कीर्तन और कथाओं के बीच कल्पवास के लिए हर उम्र के लोग खिंचे चले आए हैं।

विज्ञापन
Magh Mela 2023: Unique Kalpavas of four generations under a tent on the sand
प्रयागराज में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से संगम स्नान के लिए पहुंचीं 99 वर्षीय वृद्धा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम की रेती पर शुरू हुए महीने भर के कल्पवास में इस बार संस्कृति-परंपरा और संस्कारों का अद्भुत मिलन देखने लायक है। इस बार माघ मेले में जीवन की हर लालसा पूरी कर चुके बुजुर्ग जहां मोक्ष की कामना से कल्पवास कर रहे हैं, तो वहीं दुनियादारी से दूर रहकर खेलने की उम्र में बच्चे अपनी परंपरा को जानने-समझने और आत्मसात करने के लिए। एक टेंट के नीचे चार पीढ़ियां एक साथ कल्पवास में रम गईं हैं।

विज्ञापन


संगम किनारे तंबुओं की नगरी में महीने भर के जप, तप, ध्यान की संस्कृति का रंग खूब गाढ़ा हो रहा है। पौष पूर्णिमा से यज्ञशालाओं में हवन, पंडालों में सत्संग, कीर्तन और कथाओं के बीच कल्पवास के लिए हर उम्र के लोग खिंचे चले आए हैं। यूपी, एमपी, बिहार के अलावा अन्य राज्यों से यहां आए संतों -गृहस्थों के अपने-अपने संकल्प हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बैतूल जिला स्थित मुलताई गांव से 99 वर्षीया सुगा माई सिसोदिया अपने परपोते समेत चार पीढ़ियों के साथ कल्पवास कर रही हैं। सेक्टर तीन के अपने शिविर से वह सुबह से शाम तक तीन बार व्हील चेयर से संगम स्नान के लिए जाती हैं। शनिवार की सुबह कड़ाके की ठंड के बीच उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में डुबकी लगाई। संकल्प पूछने पर वह ऊपर ही ओर हाथ उठाकर आसमान निहारने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहती हैं कि जीवन में सबकुछ देख लिया है। मां गंगा ने अब तक हर लालसा पूरी की है। इस बार का कल्पवास सिर्फ मोक्ष की कामना से कर रही हूं। उनके पौत्र दिनोज सिंह राजपूत, परपौत्र दिव्य राजपूत के अलावा बहू, बेटे, बेटियां भी कल्पवास के लिए आई हैं।

इसी तरह महावीर मार्ग स्थित मौनी बाबा के शिविर में अमेठी के अपनी दादी देविका तिवारी के साथ नौ वर्षीया बालिका आराध्या तिवारी भी कल्पवास के लिए आई है। अमेठी के पंडित का पुरवा रायपुर फुलवारी गांव की आराध्या की मां शालू बताती हैं कि उसे कल्पवास न करने की सलाह दी गई। कई बार मना किया गया कि वह इस ठंड में संगम पर महीने भर रहने का संकल्प न ले, लेकिन वह अपनी दादी से प्रेरणा लेकर कल्पवास के नियमों से परिचित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed