फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela 2023: Mismanagement spread in Kalpavasi camps, trouble on meditation

Magh Mela 2023 : कल्पवासी शिविरों में फैली दुर्व्यवस्था,ध्यान-साधना पर मुसीबतों का डेरा

Sun, 08 Jan 2023 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 11:30 PM IST
सार

सुविधाओं के अभाव, वेंडरों की मनमानी की वजह से मकर संक्रांति से पहले माघ मेला क्षेत्र के कल्पवासी शिविरों में दुर्व्यवस्था ने कल्पवासियों के माथे पर बल डाल दिया है। सुविधाएं न मिलने से जहां बड़ी संख्या में भी शिविर नहीं लग सके हैं।

विज्ञापन
Magh Mela 2023: Mismanagement spread in Kalpavasi camps, trouble on meditation
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुविधाओं के अभाव, वेंडरों की मनमानी की वजह से मकर संक्रांति से पहले माघ मेला क्षेत्र के कल्पवासी शिविरों में दुर्व्यवस्था ने कल्पवासियों के माथे पर बल डाल दिया है। सुविधाएं न मिलने से जहां बड़ी संख्या में भी शिविर नहीं लग सके हैं, वहीं शौचालय, नल, सीवर लाइन और बिजली के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सबसे बड़े समूहों में कल्पवासियों को बसाने वाली तीर्थपुरोहितों की प्रयागवाल सभा के शिविरों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से कल्पवासी परेशान हैं। सेक्टर तीन में कल्पवासी थाना के महज 50 मीटर आगे झूंसी की ओर दक्षिणी पटरी पर डॉ. प्रकाश चंद्र मिश्र के शिविर में गोरखपुर के खजनी से आए रामेश्वर तिवारी का स्विस कॉटेज लगा है। इस कॉटेज के पास से ही सीवर लाइन भी गुजरी हुई है।

विज्ञापन

इस परिसर में 50 से अधिक लोग कल्पवास कर रहे हैं। हालत यह है कि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के ठेकेदार की ओर से सीवर के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। इससे वहां लगातार पानी बह रहा है। इतना ही नहीं, कल्पवासी राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, भोलानाथ तिवारी कहते हैं कि वहां जो नल लगे हैं, उसके नीचे पत्थर तक नहीं बिछाया गया है। ऐसे में पानी गिरने से कीचड़ फैलता जा रहा है।

कई बार जल निगम के वेंडर से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। इसी तरह शौचालय भी कहीं लगे हैं तो कहीं नहीं लग पाए हैं। प्रयागवाल सभा के महामंत्री ऋतुराज मिश्र बताते हैं कि स्वस्थ्य विभाग के वेंडर पर्ची जमा कराने के बाद भी प्रसाधन उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई शिविरों में जहां 24 घंटे बिजली अनुमन्य है, वहां अभी तक कनेक्शन नहीं किए हैं।

गंगोली शिवाला उत्तरी पटरी समेत कई मार्गों पर बिजली आपूर्ति नदारद
माघ मेला के सेक्टरवाइज कई मार्गों पर बिजली न जलने से लोगों को अंधेरे में कल्पवास करना पड़ रहा है।  काली मार्ग पर कई खंभों में मरकरी न लगाए जाने से रात को अंधेरा बना रहता है। इसी तरह गंगोली शिवाला मार्ग पर उत्तरी पटरी में अभी तक लाइट नहीं है। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के अध्यक्ष और मछली बंदर मठ के महंत स्वामी विमलदेव आश्रम ने बिजली आपूर्ति ध्वत होने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि गंगोली शिवाला उत्तरी पटरी के अलावा हरिश्चंद्र मार्ग और सूरदार मार्ग पर भी बिजली के खंभे शोपीस बने हुए हैं। इन मार्गों पर रात को बिजली न जलने से चोर उचक्कों का भय बना रहता है। कल्पवासी रात के अंधेरे में कई शिविरों में मोमबत्तियां जलाकर रहने के लिए मजबूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed