{"_id":"651ef278899dab2639041296","slug":"mafia-atiq-s-fourth-son-becomes-adult-all-eyes-on-cwc-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माफिया अतीक का चौथा बेटा हुआ बालिग, सबकी निगाहें सीडब्लूसी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : माफिया अतीक का चौथा बेटा हुआ बालिग, सबकी निगाहें सीडब्लूसी पर
Fri, 06 Oct 2023 12:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:14 PM IST
सार
अतीक की एक बहन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दोनों बेटों को उनके सुपुर्द करने की प्रार्थना की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बाल कल्याण समिति से एक हफ्ते में निर्णय लेने को कहा था। अब ऐजम के बालिग होने के बाद सबकी निगाहें बाल कल्याण समिति की ओर लगी हैं कि वे क्या निर्णय लेते हैं।
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद का चौथा बेटा पांच अक्टूबर को बालिग हो गया। स्कूल में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार वह 18 साल का हो गया है। अब सभी की निगाहें सीडब्लूसी पर टिक गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सीडब्लूसी से अतीक के दोनों बेटों के बारे में निर्णय लेने को कहा है। अतीक अहमद का चौथा बेटा ऐजम पांच अक्टूबर को बालिग हो गया। उमेश पाल की हत्या के बाद से ही पुलिस ने अतीक के चौथे नंबर के बेटे ऐजम और पांचवे आबान को बाल गृह भेज दिया था। इसके बाद से ही दोनों राजरूपपुर स्थित बाल गृह में हैं।
विज्ञापन
अतीक की एक बहन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दोनों बेटों को उनके सुपुर्द करने की प्रार्थना की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बाल कल्याण समिति से एक हफ्ते में निर्णय लेने को कहा था। अब ऐजम के बालिग होने के बाद सबकी निगाहें बाल कल्याण समिति की ओर लगी हैं कि वे क्या निर्णय लेते हैं। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने ऐजम का नाम केस डायरी में शामिल किया था। पुलिस ने उस समय बताया था कि ऐजम तथा उसके भाई ने ही फेसटाइम पर आईडी बनाई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन