Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia Atiq Ahmed's son Ali sent a message from jail, 30 lakh two or land, case filed against five including Al

UP: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली ने जेल से भेजा संदेश, 30 लाख दो या जमीन, अली समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 13 Aug 2023 06:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 06:04 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। जमीन या 30 लाख रुपया की रंगदारी मांगने के मामले में अली और उसके गुर्गे असाद समेत पांच गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed's son Ali sent a message from jail, 30 lakh two or land, case filed against five including Al
अली अहमद और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कसारी मसारी के रहने वाले मो.अफजल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अतीक के बेटे अली व उसके गुर्गों ने उससे तीस लाख की रंगदारी मांगी है। करेली के ऐनुद्दीनपुर में उसके खेत को अतीक गिरोह के लोग कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने संदेश भेज धमकी दी है कि खेत पर प्लॉटिंग करानी है। रास्ते से हट जाओ नहीं तो मार देंगे। अली के गुर्गों ने उससे एक सादे कागज पर दस्तखत भी करवा लिया है। करेली थाने में अली व असाद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

कसारी मसारी में अतीक के घर के पास रहने वाले मो.अफजल करेली के ऐनुद्दीनपुर में खेती करता है। करेली में जमीन की कीमत बढ़ गई है। इसी लालच में अतीक के बेटे अली और गुर्गे असाद ने अफजल के खेत पर नजर गड़ाई थी। वे काफी पहले से कह रहे थे कि अफजल जमीन उन्हें बेच दे, लेकिन वह तैयार नहीं था।

विज्ञापन


सात अगस्त को सुबह अफजल को पता चला कि कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। वह अपने भतीजे अमीर हमजा के साथ पहुंचा तो कब्जा करने वाले वहां से हट गए। आधा घंटे के बाद अफजल व उसका भतीजा वहां से घर लौटने लगे। इसी बीच रास्ते में चकिया का फैजान, हटवा का अल्तमस व एक अज्ञात ने उसकी बाइक रोक ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

असलहे निकालकर तीनों अफजल व उसके भतीजे को मारने लगे। कहा कि जेल से अली और असाद ने संदेश भिजवाया है। जमीन हमे दे दो जिस पर प्लॉटिंग कराया जाएगा। अगर नहीं देना है तो 30 लाख नकद रंगदारी तुरंत दो। अली को जेल में रुपये भिजवाना है। नहीं दोगे तो जान से मार दिया जाएगा।

अफजल और उसका भतीजा जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाने लगे। इसी बीच अल्तमस ने एक सादे पेपर पर अफजल के दस्तखत करा लिए। जाते-जाते कहा कि जमीन दो नहीं तो रंगदारी देनी पड़ेगी। तुम्हारे दस्तखत से जमीन अली के नाम करा ली जाएगी। इसके बाद एक हफ्ते का समय देकर वे चले गए।

अफजल ने दस अगस्त को करेली थाने में तहरीर दी। जांच के बाद 11 अगस्त को अतीक के बेटे अली, फैजान, अल्तमस, असाद व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर करेली रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पूर्व विधायक आसिफ जाफरी के भाई ने भी दर्ज कराई अली समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

बसपा के पूर्व विधायक आसिफ के भाई वाशिक जाफरी ने भी अतीक के बेटे अली, गुर्गे असाद और इमरान के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीटीबी नगर करेली के वाशिक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उन्होंने और उनके परिवार के कुछ लोगों ने मिलकर 60 फिट रोड पर जमीन खरीदी थी। जमीन पर जब भी मिस्त्री मजदूर काम करने जाते तो असाद और अतीक का बेटा अली दस लाख की रंगदारी मांगते थे।

उन्होंने धमकाया था कि दस लाख नहीं दिए, इस जमीन पर कभी निर्माण नहीं करा पाओगे। अली और असाद के जेल जाने के बाद जब उन्होंने जमीन पर काम लगवाया तो उन्होंने अपने रिश्तेदार इमरान को भेजकर दस लाख की रंगदारी मांगी। उसने भी धमकाया कि दस लाख नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed