फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia Atiq Ahmed advocate Vijay Mishra sent from District Jail Naini to Etawah

Prayagraj : जिला जेल नैनी से इटावा भेजा गया माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र

Sun, 15 Dec 2024 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 12:09 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद अतरसुइया थाने में एक फर्नीचर व्यवसायी ने विजय मिश्र के खिलाफ तीन करोड़ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में 31 जुुलाई 2023 को उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय कारागार नैनी भेज दिया था।

विज्ञापन
Mafia Atiq Ahmed advocate Vijay Mishra sent from District Jail Naini to Etawah
वकील विजय मिश्र और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र को जिला जेल से इटावा केंद्रीय कारागार ट्रांसफर कर दिया गया। शुक्रवार देर शाम जिला जेल नैनी को यह शासनादेश मिला। शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच विजय मिश्र को इटावा केंद्रीय कारागार ले जाया गया। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद अतरसुइया थाने में एक फर्नीचर व्यवसायी ने विजय मिश्र के खिलाफ तीन करोड़ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में 31 जुुलाई 2023 को उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय कारागार नैनी भेज दिया था।

विज्ञापन


जिला जेल के संचालन के बाद विजय मिश्र को इसमें ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने विजय मिश्र की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। पुलिस का दावा था कि वह लखनऊ में माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति की डील करने गया था, इस दौरान उसे गिरफ्तार किया गया था। बीते अक्तूबर में अधिवक्ता विजय मिश्र से जिला जेल में मिलने उसका भांजा उत्कर्ष द्विवेदी निवासी कसारी, थाना नवाबगंज कुछ लोगों के साथ पहुंचा था। जेल में उसने प्रवेश के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। जेल के सिपाही सुमित कुमार व अन्य कर्मचारियों से उसका विवाद हुआ था।

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में इटावा लेकर रवाना हुई पुलिस

नैनी पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया था। शुक्रवार को शासन से विजय मिश्र के ट्रांसफर का आदेश जिला जेल नैनी को मिला। शनिवार को जेल प्रशासन ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे केंद्रीय करागार इटावा ट्रांसफर कर दिया। सुरक्षा के बीच शनिवार दोपहर उसे लेकर इटावा केंद्रीय कारागार रवाना किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला जेल नैनी अमिता दुबे ने बताया कि शुक्रवार देर शाम शासनादेश आया था। शनिवार को कागजी कार्रवाई पूर्ण कर सिविल पुलिस विजय मिश्र को केंद्रीय करागार इटावा ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed