फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia Ashraf close friend picked up, asked - how did he become a director in the township company

UP: अशरफ के जिगरी यार को टास्क फोर्स ने उठाया, पूछा- कैसे बने टाउनशिप कंपनी में निदेशक; सवालों की हुई बौछार

Sat, 18 Nov 2023 12:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 12:10 PM IST
सार

पिछले दिनों गठित कमिश्नरेट टास्क फोर्स ने माफिया की बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई के संबंध में अभियान चला रखा है। सूत्रों के मुताबिक, गोपनीय तरीके से की गई जांच में पता चला कि शहर में स्थित एक आलीशान टाउनशिप में अशरफ ने पैसा लगाया था।

विज्ञापन
Mafia Ashraf close friend picked up, asked - how did he become a director in the township company
अशरफ और अतीक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक की बेनामी संपत्तियों का पता लगाने में जुटी कमिश्नरेट टास्क फोर्स ने शुक्रवार को उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ के दोस्त को उठा लिया। जियाउद्दीन अहमद नाम का यह शख्स एयरपोर्ट क्षेत्र में 13 एकड़ में फैली आलीशान टाउनशिप का निदेशक रह चुका है। टास्क फोर्स को इनपुट मिला है कि इसमें अशरफ ने पैसा लगाया था। घंटों चली पूछताछ में अफसरों ने उस पर सवालों की बौछार की, जिससे उसके माथे पर पसीना आ गया।

विज्ञापन


पिछले दिनों गठित कमिश्नरेट टास्क फोर्स ने माफिया की बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई के संबंध में अभियान चला रखा है। सूत्रों के मुताबिक, गोपनीय तरीके से की गई जांच में पता चला कि शहर में स्थित एक आलीशान टाउनशिप में अशरफ ने पैसा लगाया था। जांच आगे बढ़ाई गई तो यह बात सामने आई कि यह टाउनशिप एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के जलालपुर घोसी में स्थित है।
विज्ञापन


पहले यह 13 एकड़ क्षेत्रफल में बसाई गई और बाद में टाउनशिप बसाने वाली कंपनी ने आसपास स्थित कई बीघा जमीनों को भी खरीदकर टाउनशिप में शामिल कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो मालिक ने माफिया से संबंध होने की बात सिरे से नकार दी। हालांकि, अफसरों के कान तब खड़े हो गए जब पता चला कि इस कंपनी में अतीक के भाई अशरफ का दोस्त जियाउद्दीन लंबे समय तक निदेशक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईसीसी में अशरफ के साथ करता था पढ़ाई

सूत्रों के मुताबिक, जियाउद्दीन मूलरूप से चमरूपुर पठान, नूरपुर थाना जेठवारा प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज का छात्र रह चुका है। वह और अशरफ दोनों साथ पढ़ते थे। यह जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे बुलाकर घंटों पूछताछ की। पूछा कि आखिर टाउनशिप कंपनी में उसे निदेशक कैसे बनाया गया। अगर टाउनशिप बसाने में वह पार्टनर रहा तो इसके लिए रकम कहां से आई और इस आय का स्रोत क्या था। पुलिस को यह भी पता चला है कि टाउनशिप के लिए जमीन 2012 में एक ट्रस्ट से मिली है। सूत्रों का कहना है कि उससे कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं। कहा गया है कि वह दस्तावेज लेकर पेश हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed