फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   maa tujhe pranam

राष्ट्रध्वज फहराने के बाद सभी बोले, ‘मां तुझे प्रणाम’

Sat, 17 Aug 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam
maa tujhe pranam - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। ‘अमर उजाला’ के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत सिविल लाइंस व्यापार मंडल सहित अन्य व्यापारिक संगठनों के सहयोग से धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने ध्वजारोहण किया। बाद में उन्होंने समाज और राष्ट्रीय सरोकारों के साथ राष्ट्रीय भावना से जन-जन को जोड़ने के लिए ‘अमर उजाला’ की पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन

कहा,अनेक संघर्षों के बाद हमें यह आजादी मिली है। इसे हमें हर कीमत पर बचाए रखना है। देश लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए ऊंचाइयों पर बढ़ रहा है। हमें अपने राष्ट्र के लिए सबकुछ न्योछावर करने को तैयार रहना चाहिए। व्यापार मंडल के संरक्षक विनोद चंद्र दुबे ने भी ‘अमर उजाला’ की पहल का स्वागत किया। कहा, हमें आजाद और अशफाकउल्ला के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है। अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने ‘अमर उजाला’ की पहल को सराहनीय बताया। अतिथियों के स्वागत के साथ उन्होंने सांसद को कारोबारियों की समस्याओं से अवगत कराया। आरंभ में कारोबारियों ने तिरंगे अंगवस्त्रम से डॉ.रीता का स्वागत किया। व्यापार मंडल के महामंत्री शिवशंकर सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन

ध्वजारोहण स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। देशभक्ति गीत भी लोगों में जोश भरते रहे। गले में तिरंगा स्कार्फ पहनकर सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एलचिको के सामने हुए समारोह में सरदार जोगिंदर सिंह, सरदार अजीत सिंह, अभिषेक शुक्ला, विजय द्विवेदी, विजय वैश्य, अमर वैश्य ‘मुन्ना भइया’, विपुल मित्तल, पवन श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, नीरज जायसवाल, विजय पुर्सवानी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, भरत हिरानी, सुमित श्रीवास्तव, पतविंदर सिंह सहित प्रयाग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मुंडेरा व्यापार मंडल, राजरूपपुर व्यापार मंडल, गल्ला-तिलहन व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति, सिविल डिफेंस आदि संगठनों से जुड़े सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करके बने महादानी
‘अमर उजाला’ और सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ओर से हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत कार्यक्रम स्थल पर ही आयोजित शिविर में महादानियों ने रक्तदान भी किया। बाद में सभी रक्तदाताओं को सांसद डॉ.रीता बहुगुणा ने प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed