फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maa Kalyani Devi... The difficult path to darshan, a journey through potholes

Prayagraj News: मां कल्याणी देवी... दर्शन की मुश्किल डगर, गड्ढों के बीच से सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Maa Kalyani Devi... The difficult path to darshan, a journey through potholes
अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी
चैत्र नवरात्र पर मां कल्याणी देवी के दर्शन को आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की डगर मुश्किल भरी है। अतरसुइया स्थित मंदिर जाने वाले रास्ते को 15 दिनों से खोद कर छोड़ दिया गया है। उड़ रहे धूल के गुबार से भी परेशानी बढ़ी है। लोगों को केनरा बैंक से लेकर अतरसइया मंदिर तक बड़े-बड़े गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अतरसुइया इलाके में इन दिनों सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क का निर्माण हो रहा है। करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से केनरा बैंक से लेबर चौराहा, पांडेय चौराहा और कल्याणी देवी मंदिर तक दूसरे फेज की सड़क का निर्माण हो रहा है। वहीं, अंडर ग्राउंड सीवर व पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई। जिस वजह से लोगों को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बोले लोग
सड़क को 15 दिन से खोदकर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। जिस वजह से धूल उड़ती है। - अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के किनारे पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैंं। बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। - सुबोध खन्ना, कल्याणी देवी।

15 दिन से सड़क खोदकर काम बंद कर दिया गया। है। भला इस तरह से सड़क निर्माण होता है। जब बनाना नहीं था तो खोदा क्यों गया। अब तो आने-जाने में भी मुश्किल हो रही है। - सुधीर टंडन, कल्याणी देवी।

घर के सामने गड्ढा कर दिया गया है। ऐसे में घर से निकलते वक्त जरा सी चूक होने पर गड्ढे में गिरने का खतरा रहता है। घर से निकलना भी दुश्वार है। - तरुण मेहरोत्रा, कल्याणी देवी।

सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत दूसरे फेज की सड़क का निर्माण चल रहा है। करीब 15 दिनों से सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ कल्याणी देवी मंदिर दर्शन को आने वाले भक्तों को भी समस्या हो रही है। - नीरज टंडन, पार्षद, अतरसुइया।


फेज वन का काम तक नहीं हो सका शुरू, सिर्फ टेंडर ही हुआ
अतरसुइया में सीएम ग्रिड योजना के तहत दो सड़कों का निर्माण किया जाना है। इनमें फेज वन में गोलपार्क से अतरसुइया चौराहा होते हुए कल्याणी देवी पावरहाउस तक निर्माण होना है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली सड़क का टेंडर 2024 में ही हो गया। लेकिन, आज तक फेज वन का काम ही नहीं शुरू हो सका।

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

अजय कुमार मेहरोत्रा, कल्याणी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed