फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maa Durga adorned with pearls will be seated in the pandal

दुर्गा पूजा : कटघर में केदारनाथ मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल में विराजेंगी मोतियों से सजी मां दुर्गा

Sat, 17 Sep 2022 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 11:48 PM IST
सार

पंडाल निर्माण अंतिम दौर में है। इस पंडाल के बाहर खड़ा होते ही केदारनाथ घाटी का एहसास होगा। पंडाल पहाड़ों के बीच स्थित केदारनाथ मंदिर जैसा दिखेगा। आसपास आसमान में छाई काली घटाएं और केदारनाथ घाटी के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
Maa Durga adorned with pearls will be seated in the pandal
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल के दो साल बाद इस बार संगमनगरी में दुर्गा पूजा महोत्सव की छटा देखते बनेगी। प्रसिद्ध मंदिरों, तीर्थों के मॉडल वाले पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेंगे। कटघर में अबकी प्रतिमा और पंडाल दोनों की बनावट खास होगी। प्रज्ञेश्वरनाथ सामाजिक उत्थान समिति कटघर बारवारी की ओर से इस बार केदारनाथ मंदिर की अनुकृति वाले पंडाल में मां महिषासुरमर्दिनी विराजेंगी। कोलकाता के कारीगर इस पंडाल को तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन



पंडाल निर्माण अंतिम दौर में है। इस पंडाल के बाहर खड़ा होते ही केदारनाथ घाटी का एहसास होगा। पंडाल पहाड़ों के बीच स्थित केदारनाथ मंदिर जैसा दिखेगा। आसपास आसमान में छाई काली घटाएं और केदारनाथ घाटी के दर्शन होंगे। इस भव्य पंडाल में विराजने वाली आदिशक्ति स्वरूपा की प्रतिमा इस बार कटघर बारवारी की ओर से कोलकाता में बनवाई जा रही है। इस प्रतिमा को मूर्तिकार एस कर्मकार बना रहे हैं।

विज्ञापन

Maa Durga adorned with pearls will be seated in the pandal
Prayagraj News : मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करने में जुटे कोलकाता के कारीगर। - फोटो : अमर उजाला।

करीब 11 फीट ऊंची प्रतिमा के माथे पर तार फीट ऊंचा रत्नजड़ित मुकुट सजेगा। दस भुजाओं वाली मां दुर्गा के हाथों में शंख, चक्र, गदा पद्म के अलावा त्रिशूल भी होगा। मां त्रिशूल से ही महिषासुर का वध करती हुई भक्तों को दर्शन देंगी। खास बात यह है कि इस प्रतिमा की सज्जा सिर्फ मोतियों के आभूषणों से की जाएगी। कारीगरों ने मां की नयनाभिराम प्रतिमा को आकार दे दिया है। जल्द ही प्रतिमा तैयार हो जाएगी। इस पंडाल में मां की मोतियों वाली प्रतिमा के विराजने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार है।

कटघर की पूजा का 19वां साल
श्रीप्रज्ञेश्वर नाथ सामाजिक उत्थान समिति की स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी। यह समिति हर वर्ष पंडाल और प्रतिमा निर्माण में नए प्रयोगों के लिए जानी जाती है।


कटघर बारवारी में दुर्गा पूजा को लेकर इस बार खासा उत्साह है। केदारनाथ की अनुकृति वाले पंडाल में इस बार मोती की माला से सजाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन होंगे। कोलकाता के मूर्तिकार इस प्रतिमा को छह महीने से बना रहे हैं। हफ्ते भर के भीतर प्रतिमा प्रयागराज आ जाएगी। अभिषेक केशरवानी, अध्यक्ष- प्रज्ञेश्वर नाथ सामाजिक उत्थान समिति कटघर बारवारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed