फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lunar Eclipse 2021: Moon in seven hours of eclipse, save for salvation at Sangam

चंद्र ग्रहण 2021 : सात घंटे ग्रहण काल में चंद्रमा, संगम पर मोक्ष के लिए जतन

Fri, 19 Nov 2021 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2021: Moon in seven hours of eclipse, save for salvation at Sangam
चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

शुक्रवार को इस साल के आखिरी चंद्रग्रहण के दौरान दुर्लभ खगोलीय घटना का नजारा लोग नहीं निहार सके। इस दौरान करीब सात घंटे तक चंद्रमा का ग्रहण काल रहा। चंद्रमा के मोक्ष के लिए संगम के अलावा गंगा, यमुना के तटों और मठ-मंदिरों में जतन किए जाते रहे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण वर्षों बाद सात घंटे तक चलता रहा। इस बार चंद्रग्रहण सुबह 11:34 बजे ही लग गया। शाम को 5:33 बजे तक ग्रहण चलता रहा।

विज्ञापन


हालांकि दिन में ग्रहण लगने की वजह से यह उपछाया ग्रहण था। ऐसे में सूतक की मान्यता नहीं रही, लेकिन ग्रहण से चंद्रमा के मोक्ष के लिए जतन किए जाते रहे। पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण के रूप में इस दुर्लभ खगोलीय घटना को लोग अपनी आंखों से नहीं निहार सके। इसलिए कि यह उपछाया ग्रहण दिन में लगा। इस दौरान सूतक काल की मान्यता भले नहीं रही,लेकिन सात राशियों के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभदायी नहीं रहा। ग्रहण के दौरान लोगों ने भजन-कीर्तन और स्नान भी किया। मोक्ष काल के बाद जयकारे गूंजने लगे। लोगों ने मंदिरों में सविधि पूजा, आरती की। इसके बाद दीपदान किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed