{"_id":"5df53dee8ebc3e87af44161d","slug":"lucknow-ticket-started-at-allahabad-junction-allahabad-news-ald262979495","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद जंक्शन पर मिलने लगा लखनऊ का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद जंक्शन पर मिलने लगा लखनऊ का टिकट
विज्ञापन
Lucknow ticket started at Allahabad Junction
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। लंबे समय बाद इलाहाबाद जंक्शन पर लखनऊ के लिए जनरल टिकट की बिक्री शुरू हो गई। जंक्शन पर 24 घंटे यह सुविधा मिलने से शनिवार को यात्रियों ने खासी राहत महसूस की। इस दौरान शाम पांच बजे तक ही 50 से ज्यादा यात्रियों ने जनरल टिकट विभिन्न काउंटर से लिए।
जंक्शन पर अमर उजाला की ओर से लखनऊ का टिकट न मिलने का मामला उठाया गया था। इसके बाद डीआरएम ने शनिवार से ही टिकट बिक्री के निर्देश दिये। हालांकि शुक्रवार की रात से ही जंक्शन पर यात्रियों को यह सेवा मिलनी शुरू हो गई। शनिवार को बुकिंग क्लर्क द्वारा किसी भी यात्री को टिकट देने से मना नहीं किया गया। सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने बताया कि जंक्शन पर यात्रियों को हर वक्त टिकट मिलेगा। कहा कि यहां सीबीएस के रूप में पहले अशोक ध्यानी की तैनाती थी, वर्तमान समय इस पद पर विजय शंकर मिश्र तैनात है। उन्हें शुक्रवार को ही टिकट बिक्री का निर्देश दे दिया गया था।
तीन दिन पहले भी मिल सकता है टिकट
रेलवे में जनरल टिकट यात्रा तिथि के तीन दिन पूर्व देने का भी प्रावधान है। यह व्यवस्था 200 किमी से अधिक दूरी के स्टेशनों का टिकट लेने पर ही यात्रियों को मिलती है। इस हिसाब से यात्रियों को लखनऊ का टिकट तीन दिन पूर्व भी मिल सकता है। क्योंकि इलाहाबाद जंक्शन से लखनऊ की दूरी 201 किलोमीटर है। हालांकि एक बात का ध्यान यह भी रखना होगा कि तीन दिन पूर्व जारी एडवांस टिकट यात्रा तिथि से एक दिन पूर्व ही निरस्त किया जा सकता है। इसका निरस्तीकरण शुल्क 30 रुपये है। यात्रा तिथि के दिन एडवांस टिकट का निरस्तीकरण नहीं होगा। इसके अलावा यात्रा तिथि पर लिए जाने वाला टिकट जारी करने वाले स्टेशन पर ही निरस्त होगा। वह भी टिकट जारी होने के तीन घंटे के अंदर। अन्यथा उसका रिफंड यात्रियों को नहीं मिलेगा।