फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lucknow - Agra expressway , paving the way

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का रास्ता साफ

Tue, 28 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 28 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ और आगरा के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के निर्माण की बाधा दूर हो गई है। एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर दाखिल किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। फिरोजाबाद के कई किसान अधिग्रहण के खिलाफ आए थे। उनका कहना था कि सरकार ने किसानों की आपत्तियों का निस्तारण किए बिना जमीनें अधिग्रहीत कर ली हैं। सरकार ने 19 अक्तूबर 2013 और 30 अक्तूबर 2014 को अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन



फिरोजाबाद जिले के असलेमपुर नगला, कन्हार और उरावर हस्तरफ आदि गांवों के किसानों ने याचिकाएं दाखिल कर अधिग्रहण को चुनौती दी थी। इस पर न्यायमूर्ति कृष्णमुरारी और न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सुनवाई की। महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया नियमानुसार सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद प्रारंभ की गई है। सभी आपत्तियों का निस्तारण भी कर दिया है। मुआवजा निर्धारित दर पर ही दिया जा रहा है। खंडपीठ ने कहा कि आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार किया गया है। इसमें कुछ भी असंतोष जनक नहीं है, इसलिए याचिकाएं बलहीन हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed